समाज के लिए अभिशाप बन चुकी दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ भौंती के कारोबारी ने एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। कारोबारी ने अपने बेटे की शादी न केवल बगैर दहेज लिए की बल्कि विदाई के बेला पर बहू को उपहार स्वरूप लग्जरी कार भेंटकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
ससुर ने बहू को भेंट की लग्जरी कार
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि संस्कारी बहू के आगे दुनिया की हर दौलत फीकी है। वहीं बहू भी सुसराल वालों का यह लाड़ प्यार देखकर भावुक हो गई। कहा भगवान ऐसी ससुराल सभी बेटियों को मिले। भौंती निवासी अर्पण कुमार त्रिवेदी गल्ला कारोबारी और गन हाउस के मालिक हैं।
विज्ञापन
3 of 6
विदाई के वक्त मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने इंजीनियर बेटे आदर्शराज की शादी गांव के ही किसान चंद्रमोहन की बेटी अंजलि द्विवेदी से तय की थी। मंगलवार को साकेत नगर स्थित गहोई भवन में दोनों की धूमधाम से शादी हुई। बुधवार सुबह दुल्हन विदा हुई तो उसे नई चमचमाती कार में बैठाया गया।
4 of 6
अंजलि की विदाई
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अर्पण कुमार ने अपनी बहू को कार की चाभी भेंटकर आशीर्वाद दिया। यह देख आसपास खड़े मेहमान अचरज में पड़ गए। लोगों ने अपनी उत्सुकता मिटाने के लिए अर्पण से पूछा तो उन्होंने कहा कि बहू से बढ़कर कोई दहेज नहीं। अच्छी बहू खुद ही लक्ष्मी का रूप है।
विज्ञापन
5 of 6
ससुर ने बहू को भेंट की लग्जरी कार
- फोटो : अमर उजाला
वे अपनी बहू और उसके परिवार से पहले से वाकिफ हैं। कहा, कि हमारी बहू बहुत संस्कारी है, उसके आगे हर दौलत फीकी है। उन्होंने कहा कि वे दहेज के सख्त खिलाफ हैं और उन्होंने लड़की पक्ष से किसी तरह की मांग नहीं की थी।
पति ने बताया पापा ने गिफ्ट की है कार, छलक पड़े आंसू
इस संबंध में दुल्हन अंजलि से बात की गई तो उनकी आंख भर आई। बताया कि पहले तो उनके कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर चाभी उन्हें क्यों दी जा रही है। कार के अंदर बैठे पति ने बताया कि यह कार पापा ने उसे गिफ्ट की है। यह जानकार वह अपने आंसू नहीं रोक पाई। अंजलि ने बताया कि वह खुद को बहुत खुशनसीब समझ रही है जो ऐसी ससुराल उसे मिली है। बता दें अंजलि स्नातक पास हैं।