फतेहपुर के मलवां थाना इलाके के कस्बे में सोमवार शाम फल कारोबारी के घर में तेज धमाका हो गया। धमाके से मकान की ऊपरी दो मंजिलों की छत ढह गई। मलबे में दबने और झुलसने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
फतेहपुर के मलवां कस्बे में सोमवार शाम हुए भीषण धमाके से आसपास के करीब 11 मकान भी प्रभावित हुए। कई घरों में दरारें आ गईं, जबकि कहीं बीम फटने के साथ प्लास्टर उखड़ गया। धमाके के बाद घटनास्थल के आसपास करीब आधे घंटे तक धुंध छाई रही, जिससे राहत-बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका। धुंध छंटने के बाद लोग मौके पर पहुंच सके।
घटनास्थल के पश्चिम में ननकू सिंह और चुन्नी सिंह के मकान क्षतिग्रस्त हुए। उत्तर दिशा में रुप किशोर सिंह उर्फ रूपा, दक्षिण में शिवमोल सिंह और अनमोल सिंह तथा पूरब में रामू गुप्ता के मकान को नुकसान पहुंचा। पश्चिम दिशा में रामकृष्ण दुबे और शीलू दुबे के मकान भी प्रभावित हुए। रामू गुप्ता की बाइक और कार भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के बाद करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
2 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
घर से गैस एजेंसी तक लापरवाही बन रही हादसों की वजह
फतेहपुर में रसोई गैस एलपीजी सिलिंडर के इस्तेमाल में थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन रही है। कई मामलों में घरों के साथ गैस एजेंसियों की लापरवाही भी सामने आती है। सिलिंडर की पिन लीकेज होने पर कई बार इस्तेमाल के दौरान गैस का हल्का रिसाव होता रहता है। समय रहते इसकी जांच न होने पर यही रिसाव आग का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
3 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
सीएफओ जसबीर सिंह ने बताया कि पूर्व के हादसों में गैस सिलिंडर लीकेज के मामले सामने आए हैं। सिलिंडर में सप्लाई पिन के पास अक्सर हल्का रिसाव रहता है। बाद में रिसाव बढ़ने पर आग लग सकती है। सिलिंडर में आग लगने के बाद तापमान काफी बढ़ने पर वह फटता है।
4 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
ऐसे में परिवारों को एजेंसी से आने वाले सिलिंडर की जांच करने के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए। मलवां हादसे में मलबा हटने के बाद सिलिंडर की स्थिति स्पष्ट होगी। हादसे वाला सिलिंडर किस गैस एजेंसी का था, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। हालांकि परिजन सिलिंडर भारत गैस एजेंसी का होने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
तीन किमी दूर फिर फटा गैस सिलिंडर, चार मौतों से दहले थे लोग
फतेहपुर में पांच माह बाद घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर रसोई गैस सिलिंडर के धमाके ने लोगों को फिर दहला दिया। सोमवार को हुए हादसे में चार लोगों की मौत ने आसपास के लोगों को झकझोर दिया। वहीं घटना ने 17 मई को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में हुए सिलिंडर हादसे की याद ताजा कर दी।
विज्ञापन
6 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
पिलखनी में खाना बनाते समय गैस पाइप में रिसाव के बाद आग लग गई थी। इसके बाद सिलिंडर फटने से संतोष लोधी की पत्नी कलावती, पुत्र साजन, पुत्री सुलेखा, संगीता, दामाद संजय, नाती बलवंत, बहू रीता और पौत्री सोनी व पौत्र करन झुलस गए थे। इलाज के दौरान रीता, बलवंत, संगीता और सुलेखा की मौत हो गई थी। पांच माह बाद सोमवार को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर हुए हादसे में फिर चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
7 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
धमाके के बाद मलबे में दब गईं चीखें
अचानक हुए तेज धमाके से मकान की छत ढह गई और लोगों की चीख-पुकार मलबे में दब गई। धमाके की गूंज के बीच चीखें सुनाई दीं तो स्थानीय लोग और ग्रामीण बचाव के लिए दौड़ पड़े। हर ओर बचाओ-बचाओ की आवाजें गूंजने लगीं। लोग मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने में जुट गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मलबे में दबने और आग की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मची रही।
8 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
सिलिंडर फटने से मकान की दो मंजिल ढही, भाइयों समेत चार की मौत
फतेहपुर के मलवां थाना इलाके के कस्बे में सोमवार शाम फल कारोबारी के घर में तेज धमाका हो गया। धमाके से मकान की ऊपरी दो मंजिलों की छत ढह गई। मलबे में दबने और झुलसने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद गृहस्वामी सुरेश उर्फ धुन्नर गुप्ता की सदमे से हालत बिगड़ गई। मौके पर चार गैस सिलिंडर मिले, जिनमें दो के फटने की बात सामने आई है।
9 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
कस्बा निवासी सुरेश उर्फ धुन्नर गुप्ता की चौराहे पर फल की दुकान है। सोमवार शाम वह दुकान पर थे। घर में उनकी पत्नी उमा देवी, बेटी लक्ष्मी और छोटे भाई स्वर्गीय रोहित की पत्नी पूजा खाना बना रही थीं। उमा देवी के मुताबिक, अचानक गैस पाइप में लीकेज होने से आग लग गई और घर में धुआं भरने लगा। सभी लोग बाहर निकल आए।
10 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद सुरेश के बेटे कुणाल (18) और भतीजे आलोक गुप्ता (25) नीचे आग बुझाने पहुंचे। तभी तेज धमाका हुआ और ऊपरी मंजिल की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। मलबे में रोहित के पुत्र अर्पित (15), वेद (8) और परिवार के गुड्डन के पुत्र यश उर्फ टुकटुक (6) दब गए। तीनों की मौके पर मौत हो गई।
11 of 12
Fatehpur Blast News
- फोटो : amar ujala
वहीं कुणाल और आलोक गंभीर रूप से झुलस गए। मलबा आंगन और घर के हिस्से में भर जाने से दोनों फंस गए। रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में रोहित की पत्नी पूजा (38) भी मलबे की चपेट में आ गईं। उन्हें और सुरेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आलोक की हालत नाजुक बनी है। सूचना पर डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा गैस सिलिंडर फटने से हुआ है। फॉरेंसिक और दमकल टीम जांच कर रही है।