कानपुर स्थित महिला महाविद्यालय, किदवई नगर में सोमवार को बीएड विभाग की ओर से वार्षिक पुरस्कार वितरण व विदाई समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
महिला महाविद्यालय का विदाई समारोह
- फोटो : अमर उजाला
अभिज्ञा सिंह को मिस फेयरवेल, कोमल मल्होत्रा को मिस ग्रेसफुल व प्रभजीत कौर को मिस वेल ड्रेस्ड चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बीआर अग्रवाल, बीएड विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन से किया।
विज्ञापन
3 of 5
महिला महाविद्यालय का विदाई समारोह
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद म्यूजिकल चेयर, सॉल्व दि मिस्ट्री, बस्ट दि बलून आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
4 of 5
महिला महाविद्यालय का विदाई समारोह
- फोटो : अमर उजाला
बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा वैष्णवी ने ‘मस्तानी दिवानी हो गई’ गीत पर नृत्य पेश किया। करिश्मा ने सोलो डांस पर खूब तालियां बटोरीं। लघु नाटक के जरिए बेटियों को पढ़ाने का संदेश दिया गया।
महिला महाविद्यालय का विदाई समारोह
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर डॉ. सीमा वर्मा, डॉ. दीपाली श्रीवास्तव, डॉ. प्रज्ञा श्रीवास्तव, डॉ. निशात फातिमा, डॉ. नम्रता तिवारी, संगीता कुमारी व डॉ. ममता मिश्रा आदि मौजूद थीं।