फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी की कहीं और तय हुई शादी, परिवार को मंजूर नहीं था इश्क, एक दूसरे को गले लगा फांसी पर झूले भाई-बहन

Wed, 01 Jul 2020 02:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
एक साथ प्रेमी प्रेमिका ने लगाई फांसी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कन्नौज के एक गांव में उस समय हड़कंम मच गया जब पेड़ पर प्रेमी प्रेमिका की लाश झूलते हुए मिली। प्रेमी प्रेमिका रिश्ते में चचेरे भाई बहन थे। करीब एक साल से दोनों के बीच घरवालों से छुपकर प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़के की शादी कहीं और तय हो गई और बरात जाने का दिन आया तो एक दिन पहले ही दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

 
विज्ञापन

2 of 5
चचेरे भाई बहन की लाश मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
दोनों शनिवार रात को अपने-अपने घरों से गायब हुए थे। युवक की बरात सोमवार को जानी थी, माना जा रहा है कि इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी की राह चुनी। सूचना पर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुंची। सीमा विवाद के बाद दोनों शवों को उतारा गया। दोनों के परिजनों ने करीब एक साल से प्रेम संबंध की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
रविवार को एक गांव के बाहर खेतों में बकरी चराने के लिए गए कुछ बच्चों ने युवती (20) व युवक (23) के शव एक साथ फांसी पर लटके देखे। बच्चों ने जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उनकी शिनाख्त हमीरपुर गांव के किसान परिवार के युवक व युवती के रूप में हुई। दोनों एक ही परिवार के चचेरे भाई-बहन थे।

 

4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
युवक ट्रैक्टर चालक था और एक डॉक्टर के पास खाली समय कंपाउंडर का भी काम करता था। युवती हाईस्कूल तक पढ़ी है। कुछ ही देर में दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि इनमें चोरी-छिपे करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को बातचीत कर समझाया भी गया था। लगभग दो घंटे बाद छिबरामऊ के प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर व विशुनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदहवास मृतका का भाई - फोटो : amar ujala
परिजनों ने बताया कि युवक की शादी ग्राम मक्कापुर्वा थाना इंदरगढ़ में तय हुई थी और सोमवार को उसकी बरात जानी थी। युवक के हाथ में कंगन भी बंध चुका था। दोनों शनिवार की शाम से अपने घर से गायब थे। रात भर उनकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लगा। रविवार की दोपहर को जब दोनों जब दोनों शव पेड़ पर लटके मिले, तब परिजनों को जानकारी हुई। छिबरामऊ प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। दोनों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें