कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली के गांव बनियानी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दो साल पहले पति की मौत के बाद मायके में रह रही पांच बच्चों की विधवा मां को पड़ोसी दिव्यांग के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
2 of 5
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब दो बजे कमरे में बंधक बनाने के बाद महिला के चाचा और भतीजों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की। सुबह करीब सात बजे दिव्यांग और विधवा का सिर मुंडवा दिया। इसके बाद चेहरे पर कालिख पोत और जूतों-चप्पलों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया।
विज्ञापन
3 of 5
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
गांव के प्रधान और कुछ लोगों ने पहुंच कर विधवा और दिव्यांग को छुड़वाया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम को गांव में भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले पति ने कर ली थी आत्महत्या
महिला के पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी की दो साल पूर्व शादी करने के एक माह बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से विधवा का पड़ोस में रहने वाले दिव्यांग से प्रेम-प्रसंग चलने लगा था।
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
15 साल से मायके में रह रही विधवा
महिला की शादी करीब 22 साल पहले फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना के महमूदपुर गांव में हुई थी। महिला के भाई न होने के कारण पति उसके साथ करीब 15 साल से बनियानी गांव में रहता था। महिला की जमीन हड़पने को लेकर उसके चाचा और भतीजों में रंजिश चलती थी। बताया जा रहा है कि इसी खुन्नस में इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया।