फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नमाज रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने वाले छह गैंगस्टर गिरफ्तार, एक कोरोना पॉजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 08:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
सामूहिक नमाज से रोकने पहुंची पुलिस पर हुआ था हमला - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सामूहिक नमाज रोकने पर पहुंची पुलिस टीम के हमले के छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद दबिश दी। इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजने से पहले कोरोना की जांच कराने पर एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद पुलिस महकमे और हवालात में उसके साथ बंद आरोपियों में हड़कंप मच गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस पर अचानक से किया था हमला - फोटो : amar ujala
संक्रमित आरोपी को मेडिकल कालेज तिर्वा में सुरक्षा के बीच आइसोलेट किया गया है। तीन अप्रैल 2020 को शहर के कागजियाना मोहल्ला में दरोगा आनंद कुमार पांडेय ने साबिर के घर सामूहिक नमाज की सूचना पर छापा मारा था। इस दौरान सामूहिक नमाज कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें सिपाही सौदान सिंह, एलआईयू सिपाही राजवीर सिंह घायल हो गए थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
पत्थरबाज को पुलिस ने मौके से पकड़ा था - फोटो : amar ujala
पुलिस इस मामले में साबिर, शाकिर पुत्रगण मोहम्मद खलील और नमाज कराने वाले मौलवी मोहम्मद अखलाक पुत्र इश्तियाक निवासी इकबाल नगर कस्बा समघन थाना गुरसहायगंज को जेल भेज कर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में जेल भेजे गए रजील पुत्र अकील, चंदू उर्फ हनीफ पुत्र जमा,  हीरो उर्फ शफीक पुत्र रफीक, अनीस पुत्र मुस्लिम और अली पुत्र अब्दुल आहद, शेरु उर्फ तौफीक पुत्र रफीक समेत एक अन्य 25 वर्षीय आरोपी को जेल भेज चुकी थी लेकिन इन्हें कुछ दिनों पहले जमानत मिल चुकी है।

 

4 of 5
घाटना के बाद पहुंची थी पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। शनिवार रात पुलिस ने कार्रवाई कर 25 वर्षीय आरोपी, रजील पुत्र अकील, चंदू उर्फ हनीफ पुत्र जमा, हीरो उर्फ शफीक पुत्र रफीक, अली पुत्र अब्दुल आहद, शेरु उर्फ तौफीक पुत्र रफीक को गिरफ्तार कर लिया। इससे रविवार सुबह जेल भेजने से पहले जिला अस्पताल में पुलिस सभी को कोरोना जांच के लिए ले गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन्हीं गलियों की छतों से पुलिस पर हुई थी पत्थरों की बारिश - फोटो : amar ujala
यहां 25 वर्षीय आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के सिपाहियों की कोरोना जांच कराई है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि अन्य आरोपियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे उन्हें जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें