पूर्व सांसद से होती पुलिस की नोकझोक
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भाग लेनेे भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद व कई वरिष्ठ भाजपा निराला प्रेक्षागृह पहुंचे। उन्हें प्रवेश के लिए काफी जद्दोजेहद करनी पड़ी थी। कई वरिष्ठ कार्यकर्ता फजीहत से बचने के लिए गेट से ही लौट गए थे। जो भीतर पहुंचें उन्हें उनके पद के मुताबिक न तो मंच पर स्थान मिला न ही दीर्घा में उचित स्थान मिला।