फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सामूहिक हत्याकांड: सराफ के तलाकशुदा महिला से थे संबंध, अक्सर पत्नी से होता था झगड़ा, साढू़ ने बताया सच

Thu, 14 Nov 2024 05:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगभग 32 घंटे पहले हत्या होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के हिसाब से लगभग पांच बजे के आसपास घटना अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
1 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
इटावा जिले में मुकेश की पत्नी रेखा की बहन राखी के पति ने आरोप लगाया कि उसके साढ़ू के कानपुर में एक तलाकशुदा महिला से संबंध थे। इसके बारे में रेखा ने कई बार उनकी पत्नी को बताया था। इसे लेकर कई बार मुकेश और उसकी पत्नी का झगड़ा भी होता था, लेकिन मुकेश नहीं मानता था।

ऐसे में यह भी प्रतीत हो रहा है कि कहीं मुकेश ने सोच समझकर, तो इस हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया है। रेखा और उनके बच्चों की मौत की सूचना सुनकर उनके मायके पक्ष के भी लोग आए थे। अंत्येष्टि में आई बहन राखी के पति आशीष वर्मा ने कहा कि मुकेश के कानपुर की एक तलाकशुदा महिला से संबंध थे।
विज्ञापन

2 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
पत्नी और तीनों बच्चों की हत्या की
इस बारे में रेखा ने उनकी पत्नी राखी को भी कई बार फोन करके बताया था। इसी वजह से ही कई दिनों से तनाव चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी के चलते मुकेश ने पत्नी और तीनों बच्चों की हत्या की होगी। हालांकि पुलिस अभी तक की जांच में अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने न आने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

3 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
शामिल लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया अभी तक की जांच में किसी महिला से मित्रता की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल यही पता चला है कि आर्थिक तंगी और घरवालों के तानों की वजह से आरोपी ने यह कदम उठाया था। फिलहाल जांच जारी है। आगे जो भी लोग इसमें शामिल होंगे उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

4 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
रेखा और भाव्या की हत्या के बाद काव्या और बेटे को मार डाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगभग 32 घंटे पहले हत्या होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के हिसाब से लगभग पांच बजे के आसपास घटना अंजाम दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहले मुकेश ने नीचे कमरे में लेटी पत्नी रेखा और उसके बाद बड़ी बेटी भाव्या की हत्या की। इसके बाद मुकेश छोटी बेटी काव्या को मारने के लिए ऊपर गया। उसकी हत्या के बाद बेटी अभीष्ट को सबसे अंत में मारा।
विज्ञापन

5 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
दवाओं के रैपर या शीशी नहीं, पांच पुड़िया मिलीं
पुलिस की जांच पड़ताल में सोमवार रात फोरेंसिक टीम को कोई भी नींद की गोली का पत्ते का रैपर या शीशी नहीं मिली है। इसकी जगह पर लगभग पांच भूरे रंग की छोटे लिफाफनुमा पुड़िया मिली हैं। प्रतीत हो रहा है कि इनमें ही दवाइयां पहले से खोलकर मुकेश लेकर आया था और सभी को दे दीं।
विज्ञापन

6 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
बाहरी रिश्तेदारों को बुलाकर की जाएगी पूछताछ
झांसी में पुरानी ससुराल के लोगों और दिल्ली में रहने वाले परिवार के कुछ सदस्यों को बुलाकर जल्द ही पुलिस पूछताछ करेगी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि लेनदेन को लेकर आरोप लगे हैं। इसकी सही जानकारी की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
शाम को पिज्जा खिलाया...सुबह नींद की गोलियां
मुकेश के भाई राकेश ने बताया कि शाम को बच्चों के लिए मुकेश के घर पर पिज्जा आया था। सभी बच्चों ने पिज्जा खाया था। बताया कि रविवार शाम को परिवार के अन्य सदस्यों ने मुकेश के बेटे आदि को रात लगभग साढ़े नौ बजे मोबाइल चलाते हुए भी देखा था, तब तक सब सही था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं पिज्जा में भी तो कुछ नहीं मिलाया गया था।
विज्ञापन

8 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
पहली पत्नी के साले को कानपुर में खुलवाई थी दुकान
मुकेश ने कुछ समय पहले ही अपनी पहली पत्नी नीतू के भाई देवेंद्र को कानपुर में सराफे का कारोबार कराया था। इस दुकान का नाम भी मुकेश के बेटे के नाम पर रखा गया था। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है कि किस तरह की साझेदारी होकर यह दुकान खोली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें