इटावा जिले में पत्नी, दो बेटियों और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश की माशूका बुधवार दोपहर करीब एक बजे को गिरफ्तार कर लिया। स्वाती कोर्ट में किसी अधिवक्ता से चोरी छिपे मिलने पहुंची थी। सूचना पर पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा पुल के नीचे से उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
हत्यारोपी मुकेश ने महिला को कानपुर में सराफा की दुकान खुलवाई थी, और उसी के साथ ज्यादा समय गुजारने लगा था। मुकेश के परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो उसने अपनी पत्नी व दो बेटियों और बेटे की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने आत्महत्या की साजिश रची, लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया और पूरे मामले का खुलासा हो गया।