फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे में धुत बिगड़ैलों का कारनाम…मासूम की मौत, हो सकता था और बड़ा हादसा, 15 मिनट पहले हुई थी स्कूल की छुट्टी

Tue, 19 Nov 2024 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गुजैनी थानाक्षेत्र के तात्याटोपेनगर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ठाकुर विशंभर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के गेट से जा टकराई थी। कार की टक्कर से स्कूल का लोहे का भारी भरकम गेट पिलर सहित परिसर के अंदर खेल रहे मासूम आर्यन सचान (6) और पांच साल की खुशी के ऊपर जा गिरा।

विज्ञापन
1 of 9
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

कानपुर में तेज रफ्तार ब्रेजा कार कॉलेज के जिस गेट से टकराई और गेट उखड़कर दो मासूम बच्चों पर जा गिरा। उसी गेट से हादसे से 15 मिनट पहले कई सारे छात्र अपनी-अपनी साइकिल लेकर घर गए थे। गनीमत रही की हादसा थोड़ी देर बाद हुआ,वरना और ज्यादा बच्चे कार की चपेट में आ सकते थे।

तात्याटोपे नगर निवासी रविन्द्र सिंह ने बताया कि जमीन के एक छोर पर उनके भाई देवेन्द्र सिंह ठा.विश्वंभर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज और तुलसी मेमोरियल प्राइवेट और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चलाते हैं। जबकि दूसरे दूसरे छोर पर उनका हाता है। इसी में खाली जमीन पर स्कूली छात्रों की साइकिलें भी खड़ी होती हैं।

विज्ञापन

2 of 9
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

सोमवार दोपहर दो बजे कॉलेज की छुट्टी हुई तो बच्चे परिसर में खड़ी साइकिल निकालने लगे। सभी बच्चों के जाने के बाद आर्यन और खुशी स्कूल से आने के बाद खेलने निकल गए थे। करीब 15 मिनट बाद ही जोरदार धमाके की आवाज आई। पूछने पर पता चला कि तेज रफ्तार कार ने गेट में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कॉलेज के छज्जा में भी दरार आ गई।

विज्ञापन

3 of 9
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

चालक हवा भरवाने निकला और पी ली शराब
जिस ब्रेजा कार से हादसा हुआ है वह तात्याटोपे नगर निवासी रेलवे कर्मचारी नीलेश कुमार त्रिपाठी की है। इसे गुजैनी गांव निवासी शानू चलाता है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को कार मालिक को बाहर जाना था। इस पर शानू से टायरों में हवा भरवाकर लाने को कहा गया था। हालांकि शानू अपने साथियों संग शराब पीने लगा। नशे में हादसा हो गया।

4 of 9
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

बूढ़ी नानी बोली बुझ गया बेटी के घर का इकलौता चिराग
हादसे के वक्त दोनों बच्चों के माता पिता घर पर नहीं थे। बच्चों की देखभाल उनकी बूढ़ी नानी ही कर रहीं थीं। खुशी की नानी गीता देवी ने बताया कि एलकेजी में पढ़ती है, जबकि आर्यन यूकेजी का छात्र था। दोनों बच्चे साथ खेलते थे। वहीं आर्यन की नानी जनक दुलारी ने बताया कि थोड़ी देर पहले स्कूल से आने के बाद वह खाना मांगने लहा। जब तक वह खाना देती वह खेलने निकल गया। बुलाकर खाना खिलाया इसके बाद फिर खुशी के साथ खेलने लगा। छाती पीटकर रोते हुए बोली, बेटी को कैसे बताउंगी कि उसके घर का इकलौता चिराग बुझ गया है।

विज्ञापन

5 of 9
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

तेज रफ्तार कार से टकराकर टूटा था स्कूल का गेट
गुजैनी थानाक्षेत्र के तात्याटोपेनगर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ठाकुर विशंभर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के गेट से जा टकराई। कार की टक्कर से स्कूल का लोहे का भारी भरकम गेट पिलर सहित परिसर के अंदर खेल रहे मासूम आर्यन सचान (6) और पांच साल की खुशी के ऊपर जा गिरा। दबने की वजह से आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशी को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

6 of 9
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

एक की मौत और एक बच्ची घायल
हादसे के बाद कार सवार तीन युवक तो भाग निकले लेकिन पैर टूटने की वजह से चालक भाग न सका। पब्लिक ने उसे पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तात्याटोपेनगर स्थित ठाकुर विशंभर नाथ इंटर कॉलेज स्कूल के एक हिस्से में मालिक रविंदर सिंह हाता बनाए हैं। इसमें 11 परिवार रहते हैं। इसमें एक परिवार रसूलाबाद के भैसाया निवासी मजदूर धर्मेंद्र का है जो सास गीता देवी, पत्नी निशा व बेटी खुशी और पांच माह की बेटी परी के साथ रहता है।ṣ

विज्ञापन

7 of 9
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

एक की मौत और एक बच्ची घायल
हादसे के बाद कार सवार तीन युवक तो भाग निकले लेकिन पैर टूटने की वजह से चालक भाग न सका। पब्लिक ने उसे पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तात्याटोपेनगर स्थित ठाकुर विशंभर नाथ इंटर कॉलेज स्कूल के एक हिस्से में मालिक रविंदर सिंह हाता बनाए हैं। इसमें 11 परिवार रहते हैं। इसमें एक परिवार रसूलाबाद के भैसाया निवासी मजदूर धर्मेंद्र का है जो सास गीता देवी, पत्नी निशा व बेटी खुशी और पांच माह की बेटी परी के साथ रहता है।

8 of 9
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

गेट और पिलर का हिस्सा गिरने से दब गए थे बच्चे
वहीं, फतेहपुर में प्राइवेट नौकरी करने वाले पुखरायां के मांझा गांव निवासी संदीप सचान, बेटे आर्यन और सास जनक दुलारी संग रहता है। पत्नी आकांक्षा दिल्ली के अस्पताल में नर्स है। खुशी की नानी गीता ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे दोनों बच्चे मुख्य गेट के पास खेल रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार कार गेट और दीवार से टकराते हुए अंदर आ घुसी। गेट और पिलर का हिस्सा गिरने से दोनों बच्चे दब गए।

विज्ञापन

9 of 9
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

कार हटाने पर हंगामा, भारी फोर्स जुटा
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जब वह कार थाने ले जाने लगी तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि कार को लेकर जाकर आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर आसपास के थानों फोर्स भी मंगवा लिया गया। हालांकि पुलिस के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए और कार को थाने पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें