फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते ने पूरी की बाबा की अंतिम इच्छा, हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर गांव पहुंचा, स्वागत को उमड़ी भीड़

Tue, 26 Nov 2019 10:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 7
हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के एक गांव में सोमवार सुबह बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। गांव का एक बेटा शादी कर अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचा तो आसपास के गांव वाले भी उसकी दुल्हन का स्वागत करने के लिए पहुंच गए। नई बहू को  हेलीकॉप्टर से उतरते हुए देखने का आलम यह था कि सुबह से गांव के लोग खेत में हेलीपैड के पास पहुंचने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हे का परिवार - फोटो : अमर उजाला
जब दोपहर में हेलीकॉप्टर उतरा तो लोगों ने गर्मजोशी के साथ दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया। हसनगंज निवासी एक किसान का बेटा अपने बाबा का सपना पूरा करने के लिए सोमवार को अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर मूसेपुर गांव पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 7
दूल्हा दुल्हन को गांव लेकर पहुंचा हेलीकॉप्टर तो उमड़ पड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के मूसेपुर गांव निवासी रवि यादव अपने बाबा घनश्याम सिंह का सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। पूरा गांव बहू के स्वागत के लिए एकत्र हो गया। रवि ने बताया कि उनके बाबा रेलवे में कर्मचारी थे।

4 of 7
हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची दूल्हे के साथ दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
रवि ने हाई स्कूल से लेकर इंटर की पढ़ाई हसनगंज के इंटर कॉलेज से कि उसके बाद लखनऊ स्थित हिंदुस्तान एकेडमी से 3 साल का एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग का कोर्स किया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से जब रवि के चयन की सूचना बाबा घनश्याम सिंह को मिली तो बहुत खुश हुए।
 
विज्ञापन

5 of 7
दुल्हन को देखने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे थे गांव वाले - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अब मेरा पोता हवाई जहाज से बहुरिया लाएगा। अधिक प्रसन्नता से रिजल्ट अखबार में पढ़ने के 8 घंटे बाद ही हार्ट अटैक से बाबा की मौत हो गई। इस बात की जानकारी हुई तो रवि लखनऊ से सीधा घर आए और प्रण लिया कि शादी करेंगे तो उनकी दुल्हन हेलीकॉप्टर से ही गांव आएगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
दुल्हन को देखने के लिए उमड़े आसपास के गांव वाले - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद रवि की नौकरी एयरक्राफ्ट इंजीनियर के पद पर हो गई। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई। प्रियंका और रवि दोनों एक ही पद पर तैनात हैं। प्रियंका मूल रूप से जबलपुर मध्य प्रदेश की रहने वाली है। रवि अपनी दुल्हन प्रियंका को लेकर मूसेपुर आएं जहा देखने को लेकर आस पास के आधा दर्जन गांवों से देखने को पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन को देखने के लिए उमड़ी भीड़ और पुलिस वाले वीडियो बनाते हुए - फोटो : अमर उजाला
हेलिकॉप्टर 12 बजकर 32 मिनट पर गांव के बाहर प्रधान आशीष तिवारी के खेत में उतारा गया। जहां ग्रामीणों का देखने का तांता लग गया। रवि के पिता राम किशोर यादव माता कमलेश कुमारी, बहन निधि यादव, छोटा भाई अभिषेक यादव हेलीपैड पर पहुंचे और बहू को उतार कर घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें