फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मा बीवी सांस नाहीं ले दे रही.. बाहर परदूषण- राजू श्रीवास्तव

Mon, 25 Nov 2019 04:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
राजू श्रीवास्तव
दोस्तों एक बात बताई.. हम नोटिस किये हन की आजकाल के रिश्ते भी ‘मोटे लोगन’ जइस हुई गे.. ज्यादा चल नहीं पावत हैं.. अब महाराष्ट्र का ही लई लेव.. हुंवा पच्चीसों साल पुराना शिवसेना अउर भाजपा के गठबंधन सिरिफ गद्दी अउर सत्ता के चलते टूटि गवा.. अभीन शुक्रवार तक ई रहा कि शिवसेना कांग्रेस अउर एनसीपी के साथ मिलि के गठबंधन सरकार बनहिये.. जेमा मुख्यमंत्री हुईंहैं उद्धव ठाकरे.. मगर रात मा का जाने का उठापटक भई कि शनिवार का सुबह भाजपा केर सरकार बनिगे अउर देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री केर शपथ लई लीन्ह..
विज्ञापन

2 of 8
राजू श्रीवास्तव
एनसीपी के अजीत पवार कुछ एमएलए फोड़ के भाजपा के साथ सरकार बनाय लिहिन.. अब अजीत पवार के चाचा शरद पवार.. कांग्रेस अउर शिवसेना इस सरकार के खिलाफ मिल के सुप्रीम कोर्ट केर दरवज्जा खटखटाइन हैं.. देखौ आज का फईसला होत है.. खैर हमें का.. जिस चीज का हमसे कौनो लेनदेन नाहीं हम ओके चक्कर मा काहे पड़ि..वईसे  रिश्ते निभावे के मामले मा हम कनपुरिये बड़े उस्ताद हैं.. जेतने लोगन से भी रिश्तेदारी या जान पहिचान होय.. सबके पूरी जानकारी रक्खत हैं..
विज्ञापन

3 of 8
राजू श्रीवास्तव
अउर हम कनपुरियन के कॉन्फीडेंस केर बात सुनौ.. हम कनपुरिये तो मेडिकल स्टोर वाले का भी डॉक्टर समझि के उस से दवा लई लेत हैं.. दवाई से याद आवा की कुछ लोग तो दवाई खात भये टेबलेट का मुंह मा इत्ते अन्दर रक्खत हैं कि दवाई की गोली खुदै बोल पड़त है कि भईया अब पानी ना पिहेव.. हम खुदै अन्दर चली जइबै.. भैइया आजकल ठंड बढ़ी भयी आय.. शाम का देखौ कईस धुंध हुई जात है.. वइसे दिल्ली वालन से हमका बड़ी हमदर्दी आय.. काहे से घर मा बीवी सांस नाही ले दे रही अउर बाहर परदूषण..

4 of 8
Raju Srivastav
अइसेहे हमाय दोस्त हैं रंजन मुतहा.. परमपुरवा मा रहत हैं.. उई आपन मेहरारू से कहिन कि भाग्यवान आज हम यूट्यूब मा देखि देखि के ऑपरेशन कइसे करें ई सीख लिए हन.. तोहरे सारे रिश्तेदारन का हार्ट.. किडनी.. फेफड़े का ऑपरेशन करवाय का होय तो बतायेव.. फ्री मा करि देबे.. तो उनकी पत्नी बिरझाय के बोलीं कि पगलैठ हौ का.. अईस वीडियो देखि के कौनो कुछौ नाहीं सीख सकत आय.. अगर तुम अईस कुछौ किहेव तो बहुत खतरनाक प्रयोग होई..
विज्ञापन

5 of 8
Raju Srivastav
इस पे रंजन चमक के बोले कि अच्छा.. जौने तुम कुकिंग के वीडियो देखि देखि के अजब गजब खाना बनाय के भयंकर भयंकर प्रयोग हमाय उप्पर करत हौ.. ओका का?.. हम कहा बात तो सही आय.. वइसे भी औरतन का हर मामले का मर्दन से बराबरी करे की चुल रहत है.. अउर ई आजकाल की लड़कियां.. हर काम मा लड़कन से बराबरी करत है तो टेम्पो मा आगे वाली सीट पे काहे नाहि बइठत हैं..? अच्छा एक बहुत अंदर की बात आय.. हम कनपुरियन का भले ही उर्दू पढ़े आय या ना आय..
विज्ञापन

6 of 8
राजू श्रीवास्तव
मगर जब कौनो होटल रेस्टोरेंट मा जइहैं तो हुंवा का ‘मेन्यु’ हमेसा दाएं से बाएं पढ़त हैं.. सही बताय रहे हन.. कभों चेक करि लीहेव.. खैर सबै परहेज करे वाले त्यौहार निपटि गे तो शुक्रवार वाले दिन हम कहा चलौ आज नल्ली निहारी खावा जाय.. तो हम बेगमगंज के एक होटल मा गेन.. जइसेहे बइठे वेटर मुंहे पे आय के खड़ा हुई गवा अउर कहिस हां भाईसाब का चाहि? .. हम कहा यार जरा ठीक से बईठ के सांस तो ले देव.. तनिक पानी वानी तो पियाव पहिले.. तो उई आवाज लगाईस ए गफूर!!..
विज्ञापन

7 of 8
राजू श्रीवास्तव
चार नंबर का पानी मार .. हम कहा यार ई का बदतमीजी आय.. तमीज से बात करौ.. तो भड़क गवा.. कहे लाग का तमीज से बात करि?.. त्यौहार का टाइम आय.. उप्पर से पांच लौंडे छुट्टी पे गांव गे..। हम कहा एक पलेट नल्ली निहारी लई आव.. उई वेटर हमरा आर्डर लई के निकसि गा.. तभीने एक दूसर वेटर आवा अउर नल्ली निहारी लाय से पहिले एक हथौड़ा, पेचकस अउर पिलास लाय के रख दिहिस.. हम कहा यार ई का है!! तो उई कहिस भाईसाब नल्ली निहारी कईसे खइहौ..
विज्ञापन

8 of 8
राजू श्रीवास्तव
मोटे मोटे नल्ले अभीन अइहैं तो ओमा से गूदा कइसे निकलिहौ.. ई पिलास से नल्ला पकड़ि के हथौड़े से ठोंक के निकाले का पड़ी.. अउर तभीनो गूदा ना निकरे तो ई पेचकस से खोदि-खोदि के निकारेव.. हमरे हिंया ई फाइव स्टार फेसेलिटी आय.. हम कहा गजब फेसेलिटी आय भईया.. एकदम गदर !! लास्ट मा एक्कै बात कहे चाहित है.. कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ..काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें