फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी साइट-5: फुटपाथ पर अतिक्रमण…पार्क बन गए कूड़ा घर, नगर निगम और यूपीसीडा के बीच फंसे उद्यमी, कही ये बात

Fri, 17 Jan 2025 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: औद्योगिक क्षेत्र पनकी साइट नंबर-5 बदहाल है, जहां के उद्यमी नगर निगम और यूपीसीडा के बीच फंसे हैं। हर साल 3.5 करोड़ रुपये टैक्स देते हैं, फिर भी सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पनकी साइट नंबर-5 - फोटो : amar ujala

कानपुर में औद्योगिक क्षेत्र पनकी के साइट नंबर-5 में नियमित रूप सफाई न होने और जगह-जगह अतिक्रमण से फैक्टरी मालिक परेशान हैं। पार्क के लिए छोड़ी गई जगह को लोगों ने कूड़ा घर बना दिया है। हर साल करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये टैक्स देने के बाद भी उद्यमियों को सुविधाएं नहीं मिल रहीं। नगर निगम और यूपीसीडा के बीच उद्यमी फंसे हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र बदहाल हैं।

क्षेत्र में जगह-जगह टट्टर डालकर लोगों ने सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिया है। इस वजह से ट्रकों के निकलने व पार्किंग करने में दिक्कत होती है। अगर एक साथ किसी फैक्टरी के तीन-चार ट्रक आ जाएं, तो जाम जैसी स्थिति बन जाती है। नालियों पर निर्माण होने से कर्मचारी सफाई नहीं करते, जिससे नालियां चोक हो जाती हैं और गंदगी पसरी रहती है। कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। इससे फैक्टरी मालिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

2 of 6
पनकी साइट नंबर-5 - फोटो : amar ujala

आने-जाने का सिर्फ एक ही मार्ग
प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (पीआईए) के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज बंका ने बताया कि साइट नंबर-5 मलिक पेट्रोल पंप के सामने से शुरू होता है। यहां आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है। नहर पर सिर्फ एक ही पुलिया बनी है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नहर पर एक जगह और पुलिया बनाई जानी चाहिए। इससे और भी मार्ग जोड़े जाने चाहिए, जिससे आपातकालीन स्थिति में मदद मिल सके।

विज्ञापन

3 of 6
पनकी साइट नंबर-5 - फोटो : amar ujala
ये है आंकड़ा
क्षेत्रफल             125 एकड़
फैक्टरियां          450
बंद फैक्टरियां     50

4 of 6
पनकी साइट नंबर-5 - फोटो : amar ujala
  • क्षेत्र को विकसित करते समय पार्क के लिए जगह छोड़ दी गई, लेकिन विकसित नहीं किया गया। यहां लोग कूड़ा फेंकते हैं और छुट्टा मवेशी भी लोगों के लिए सिर दर्द बने हैं।  -गिरीश चंद्र पालीवाल
  • औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम के सफाईकर्मी कई दिन तक नहीं आते, जिससे गंदगी पसरी रहती है। नालियां बजबजा रही हैं।  -मोहित गुप्ता
  • अतिक्रमण कर जगह-जगह चाय-समोसे की दुकानें खोल ली गई हैं। इस वजह से गाड़ियां खड़ी करने की जगह नहीं है। शिकायत पर भी अभियान नहीं चलाया जाता।  -पुनीत गर्ग
विज्ञापन

5 of 6
पनकी साइट नंबर-5 - फोटो : amar ujala
जेडएसओ ने अतिक्रमण हटवाने के लिए गुरुवार को जेसीबी मंगाई थी। आगे भी जहां-जहां अवैध अतिक्रमण है, उसे अभियान चलाकर हटाया जाएगा। नालियों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा, जिससे सफाई हो सके।  -अतुल पांडेय, अधिशासी अभियंता, जोन-5, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पनकी साइट - फोटो : amar ujala
एक माह में उखड़ गईं इंटरलॉकिंग
साइट नंबर-2 में एक माह पहले बनाई गई सड़क व फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फैक्टरी मालिकों ने ठेकेदार पर मानक के विपरीत कार्य कराने का आरोप लगाया है। यहां की रोड नंबर-7 में फैक्टरी नंबर 105 के आसपास इंटरलॉकिंग की टाइल्स उखड़ चुकी हैं। एक माह पहले ही इसे बनवाया गया था। फैक्टरी मालिक दो बार इसकी मरम्मत करा चुके हैं। ठेकेदार ने मौरंग की जगह सिर्फ बालू का इस्तेमाल किया। वहीं, फैक्टरी नंबर जी-84 के पास नाली सफाई कर सिल्ट छोड़ दी गई। यह दस दिन से पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें