कानपुर में एकता हत्याकांड के आरोपी विमल ने रिमांड पर दूसरे दिन बताया कि एक सप्ताह पहले ही उसने ये सामान खरीद लिया था। 22 जून से ही वह एकता को जिम बुलाने की कोशिश कर रहा था। 24 जून को वह जिम आई थी।
कानपुर के एकता हत्याकांड में आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी ने कस्टडी रिमांड पर एक और बड़ा खुलासा किया। मंगलवार को प्रभारी सीजेएम आशीष कुमार सिंह ने 48 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकार की थी। बुधवार सुबह पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया। विमल से पुलिस विस्तृत पूछताछ करने, मृतका का मोबाइल और जिम बैग बरामद करने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
2 of 7
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
रिमांड पर दूसरे दिन विमल ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले ही रस्सी खरीद कर लाया था। 22 जून से वह एकता को जिम बुलाने की कोशिश कर रहा था। 24 जून को सुबह कॉल की पर रिसीव नहीं हुई। विमल के मुताबिक, जब 24 जून को एकता जिम में आई तो उसे देखकर मुस्कुरा रही थी। उसकी उस चिढ़ाने वाली मुस्कान देखकर उसने तय कर लिया कि वह आर या पार कर के रहेगा।
विज्ञापन
3 of 7
आरोपी जिम ट्रेनर विमल
- फोटो : अमर उजाला
एकता को रास्ते से हटाने की पहले ही बना ली थी योजना
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि एकता दूसरी महिलाओं से बातचीत करने पर काफी रोक-टोक और बहस करती थी। साथ ही उसकी बात न मानने पर जेल भिजवाने की भी धमकी देती थी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि विमल ने पूछताछ के दौरान कबूला कि एकता को रास्ते से हटाने की योजना पहले से ही बना ली थी।
4 of 7
एकता गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मैसेज करके देती थी धमकी
20 दिन से एकता भले ही जिम न आ रही हो, लेकिन वह मैसेज से अक्सर दूसरी महिलाओं से दूर रहने के लिए कहती थी। साथ ही उसे बदनाम कर जेल भिजवाने की भी धमकी देती थी, जिसकी वजह से वह एकता को रास्ते से हटाना चाहता था।
विज्ञापन
5 of 7
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मिले विमल के तिलक के फोटोग्राफ
पुलिस को विमल के तिलक के फोटोग्राफ भी मिले हैं। ये फोटो पांच अप्रैल को लिए गए थे। विमल का कहना था कि पांच अप्रैल को रोका के दौरान नवंबर में शादी तय हो गई थी। रोका विमल के घर के सामने स्थित धर्मशाला में हुआ था। पुलिस का मानना है कि विमल की मंगेतर ने विवाद से बचने के लिए मीडियाकर्मियों से शादी कैंसिल होने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस एकता का जिम बैग और मोबाइल बरामद करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
kanpur murder case
- फोटो : amar ujala
एकता बनकर कार के पास पहुंची महिला पुलिस कर्मी
साथ ही इस संबंध में अब स्टेट लीगल अथॉरिटी से राय ली जाएगी। क्लब जाने से पहले पुलिस की टीम विमल के साथ ग्रीन पार्क पहुंची वहां गेट संख्या 10 बी से अंदर दाखिल हुई, जहां विमल ने अपनी कार खड़ी की थी। वहां टीम ने एक आई- 10 कार खड़ी की और फिर आगे एक महिला पुलिस कर्मी एकता बनकर कार के पास पहुंची।
नाट्य रूपांतरण किया गया
कार के दरवाजों के नजदीक दो लोगों को खड़ा किया गया। कार के अंदर डमी रखकर भी नाट्य रूपांतरण किया। करीब आधा घंटे तक विमल हथकड़ी में मौजूद था। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम हर उस जगह गई, जहां विमल ने ग्रीन पार्क से निकलने की बात बताई।