ईको फ्रेंडली फैशन
आयुर्वेद एक्सपर्ट नीरू कोचर ने कई इको- फ्रेंडली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाए हैं। इनके जरिए वे प्राकृतिक तत्वों के गुण के साथ-साथ घातक केमिकलों के नुकसान भी बता रहीं हैं। उन्होंने त्वचा से लेकर बालों और कई स्किन प्रॉब्लम के लिए आर्गेनिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाए हैं। ये सभी उत्पाद फूल और सब्जियों के छिलके से बने हैं। एंटी टैन, स्किन ग्लो, बालों की समस्या आदि के लिए वह प्रोडक्ट्स तैयार करतीं हैं। वह कई शहरों में लगी प्रदर्शनियों में भी इन्हें प्रदर्शित कर चुकीं हैं। इन प्रोडक्ट्स को बनाने से पहले उन्होंने आयुर्वेद की पढ़ाई पूरी की। 2003 से उन्होंने आर्गेनिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने शुरू कर दिए। हाल ही में लखनऊ में नीरू ने प्रदर्शनी लगाई थी। यहां महिला पहलवान गीता फोगाट और साक्षी मलिक को भी नीरू के प्रोडक्ट्स अच्छे लगे थे। नीरू अब दस जुलाई को शहर के एक होटल में लगने वाली प्रदर्शनी में अपने उत्पाद प्रदर्शित करेगी।
अगली स्लाइड में पढेंः- खादी की स्टाइलिश ड्रेस, टेराकोटा की ज्वैलरी...