तूफान अाने के डर से लाेग घराें में दुबके रहे। गांवाें में पूरे दिन फुटपाथ पर दुकाने नहीं लगीं। सड़काें पर सन्नाटा पसरा रहा। अचानक बवंडर अाने के डर से स्कूल भी बंद रहे। मंगलवार जिले मेें आंधी व तूफान आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
सुबह से ही तूफान के डर से जिले के निवासी खौफजदा रहे। बस सुबह से आंधी आने की बात कही जा रही थी। डर के कारण फुटपाथ पर व्यापार करने वाले कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं लगाई। जहां मकान का निर्माण चल रहा था वहां भी काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
आंधी आने की खबरें जानने के लिए लोग टेलीविजन पर समाचार सुनते रहे। देर शाम तक आंधी न आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने सूचना दिया था कि मंगलवार को देश के कई प्रदेशों में आंधी व तूफान आएगा। जिससे जिलाधिकारी ने आदेश दिया था कि मंगलवार को जिले के प्राथमिक स्कूल से लेकर इंटर तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
बस स्टैंड सहित बाजार मेें भी कम भीड़ देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी के आने की खबर के बाद खौफ देखा गया। फुटपाथ पर दुकानें बहुत कम लगी। किसान काम करने के लिए खेत खहिलान नहीं गये। दिन में घर में ही समय काटते रहे।