चित्रकूट में शारदीय नवरात्र की नवमी पर भक्तों ने मां अंबे की पूजा अर्चना किया। देवी मंदिरों में सोमवार आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही घंटा घड़ियाल के साथ ही मां अंबे के जयकारे लगाते रहे। महिलाओं ने अष्टमी पूजन कर मंदिरों में पकवान चढ़ाया। दुर्गा माता से परिवार के खुशहाली की कामना की। कन्या भोज भी कराया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नवरात्रि व दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
- फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र का पर्व पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्राचीन देवी मंदिरों में भक्तों का उत्साह सिरचढ़कर बोला। जगह-जगह सजे देवी पंडाल में देवी के गीत गूंजते रहे। जिले के राजापुर, मानिकपुर, खोही, पहाड़ी, मऊ सहित कई स्थानों पर देवी पंडालों में हवन पूजन कार्यक्रम कर कन्या भोज खिलाया गया। भरतकूप क्षेत्र के बडे़ देव स्थान में भी देवी पंडाल सजाया गया है। जहां रोजना धार्मिक कार्यक्रम कन्या भोज खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
नवरात्रि व दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
- फोटो : अमर उजाला
निकले जवारा जुलूस
चित्रकूट। नवरात्रि को शहर के प्राचीन देवी मंदिरों से बाजेगाजे के साथ जवारा निकाला गया। जिसमें भक्त सांग व खप्पर लेकर अपना करतब दिखाते रहे। वही जिन महिलाओं ने अपने-अपने घर में बोय जवारा को नदी में डाला।
4 of 5
नवरात्रि व दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
- फोटो : अमर उजाला
भंडारे में डिस्पोजल का उपयोग नहीं
नवदुर्गा उत्सव कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियान का असर इस साल धर्मनगरी मेें देखने को मिला। जहां कई स्थानों पर भंडारे हुए वहां पर डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। प्रमोदवन स्थित नव दर्गा पूजा समिति ने डिस्पोजल का प्रयोग भंडारे व प्रसाद वितरण में नहीं किया। इस मौके पर कमेटी के बांके बिहारी शर्मा, कैलाश त्रिपाठी, अनरुाग पांडेय, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
नवरात्रि व दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
- फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी चित्रकूट में नवरात्र पर्व की धूम है। नवमी के दिन जानकीकुंड विद्या धाम परिसर में आयोजित डांडिया व गरबा नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में सामूहिक रूप से सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस आकर्षक दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ डटी रही। इन प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी टीम को दशहरे के दूसरे दिन बुधवार को पुरस्कार दिए जाएंगे।