फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से हैं परेशान ताे दुबई अाैर सिंगापुर का टूर पैकेज करायेगा सर्दी में गर्मी का एहसास

Thu, 04 Jan 2018 10:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
कड़ाके की ठंड में अगर अाप सर्दी में गर्मी का मजा लेना चाहते हैं ताे अापकाे दुबई अाैर स‌िंगापुर जाना चाह‌िये। यहां थ्री स्टार होटल में रुकने के साथ अापके खाने पीने का इंतजाम आईआरसीटीसी की हवाई टूर पैकेज में क‌िया गया है।

 

विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
जनवरी और फरवरी में विदेश घूमने के लिए आईआरसीटीसी ने दो हवाई टूर पैकेज जारी किए हैं। इसमें 58 हजार रुपये में दुबई और 72 हजार रुपये में सिंगापुर में थ्री स्टार होटल में रहने, घूमने और खाने पीने का पैकेज है। लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से सिंगापुर तक 23 जनवरी से 28 जनवरी के लिए टूर पैकेज है।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने का पैकेज मूल्य प्रति व्यक्ति किराया 72,220 रुपये और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर एक व्यक्ति का किराया 69,400 रुपये है। माता पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का (बेड सहित) पैकेज मूल्य 51,350 रुपये है। बिना बेड के पैकेज 49500 रुपये है। होटल के कमरे में अकेले रुकने की मांग पर बुकिंग कराने की सुविधा है।

 

4 of 6
डेमो पिक
इस पैकेज में सिंगापुर सिटी टूर, यूनिवर्स स्टूडियो, सैन्टोसा आई लैंड, नाइट सफारी, जुरांग बर्ड पार्क आदि का भ्रमण कराया जाएगा। लखनऊ से दुबई का पैकेज 10 फरवरी से 14 फरवरी का है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने का पैकेज मूल्य प्रति व्यक्ति किराया 58100 रुपये और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर एक व्यक्ति का किराया 57700 रुपये है।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
माता पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का (बेड सहित) पैकेज मूल्य 57000 रुपये है। बिना बेड के पैकेज 52000 रुपये है। पांच दिन और चार रातों के इस पैकेज में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के दीदार, म्यूजिकल फाउंटेन शो, रेगिस्तान में डिजर्ट सफारी, बेहतरीन मॉल, डोव क्रूज की सैर और अबूधावी की यात्रा कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
 इच्छुक लोग गोमती नगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में सीधे जाकर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा इसके अलावा वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। कानपुर के यात्री मोबाइल नंबर 9794844569 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें