डॉ. बम
- फोटो : अमर उजाला
खुरासान मॉड्यूल से जुड़े युवाओं की थी तलाश
कानपुर में खुरासान मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद एटीएस ने जब जांच की, तो दस से अधिक ऐसे युवाओं का पता लगा था, जो इस मॉड्यूल के संपर्क में थे, लेकिन किसी वारदात में शामिल नहीं थे। पकड़े गए आतंकी इन सभी को बरगला रहे थे, तबसे एटीएस इन सभी लड़कों की लगातार काउंसलिंग कर रही है। जलीस इन युवाओं से भी संपर्क करना चाहता था।
आतंकी डॉ. जलीस अंसारी मदरसों से जुड़ने का प्रयास कर रहा था। वह छात्रों को बम बनाना सिखाना चाहता था। साथ ही आतंकी प्रशिक्षण देने की फिराक में था। इसके लिए वह अपनी पहचान भी बदलने वाला था। साजिश का पूरा खाका वह तैयार कर चुका था। वह अपने पुराने साथियों को जोड़ता और फिर साजिश को अंजाम देता। - अमिताभ यश, आईजी, यूपी एसटीएफ