यूपी में कन्नौज जिले के मेडिकल कालेज में शनिवार रात कराहती हुई पहुंची गर्भवती महिला का तत्काल प्रसव करा देना डॉक्टरों को भारी पड़ गया। प्रसव के बाद डाक्टरों ने उसकी रिपोर्ट देखी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
कन्नौज राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन के मुताबिक महिला रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा से कराहती पहुंची थी। उसे तत्काल ओटी ले जाया गया। वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद डाक्टरों ने उसकी रिपोर्ट देखी तो हड़कंप मच गया। वह एचआईवी संक्रमित थी। रिपोर्ट देखने के तत्काल बाद डॉक्टरों ने गायनी वार्ड में हर मरीज के आने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध न होने की बात कहकर पीड़िता को तुरंत हायर सेंटर ले जाने को कहा। डॉक्टरों ने मामले की जानकारी मेडिकल कालेज प्रशासन को भी दी। इसके बाद रात से ही ओटी के अलावा सभी उपकरणों की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया। मरीजों के आने पर भी रोक लगा दी गई।
सीएमएस डॉक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि जिस महिला का शनिवार रात प्रसव कराया गया। वह एक गंभीर रोग से पीड़ित थी। यह बात प्रसव के बाद जांच रिपोर्ट में सामने आई। कोई और उस रोग से पीड़ित न हो, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से मरीजों को लौटाया गया होगा। ओटी व लेबर रूम के प्रसव के दौरान प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बदलने व सफाई के निर्देश दिए गए हैं।