फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मिशन-2019ः चुनावी रण फतह करने के लिए पार्टी इन मुद्दों पर करेगी काम, बंद कमरे में हुई बैठक

Sun, 03 Jun 2018 11:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पीएम मोदी
कानपुरः मिशन-2019 को पूरा करने के लिए भाजपा ने उन मुद्दों को आधार बनाने की तैयारी कर ली है जोकि पार्टी को बड़ी जीत दिला सकें। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में यह स्पष्ट कर दिया गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में राज्य सरकार के तीन मंत्रियों समेत 17 जिलों के भाजपा सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों, पूर्व विधायकों, विस्तारकों, मतदाता सूची प्रमुखों आदि ने हिस्सा लिया। सुबह ठीक 11 बजे भारत माता के जयकारे के साथ बंद कमरे में बैठक शुरू हो गई।


 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
प्रदेश महामंत्री संगठन बंसल ने नसीहत की कि केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से जो लोग छूट गए हैं, उन्हें योजनाओं से आच्छादित कर दिया जाए। इसके लिए सांसद और विधायक अपने क्षेत्रों में कैंप लगवाएं। अभी भी उज्जवला और अन्य योजनाओं से बहुत लोग छूटे हुए हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
वोटर लिस्ट में लोगों का नाम जुड़वाने के लिए ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ छूटे गांवों में चौपाल लगाई जाएंगी। इस मौके पर ग्राम सुराज अभियान और चौपाल अभियान की समीक्षा भी की गई। सांसदों और विधायकों की बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन ने जिलाध्यक्षों और क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सतीश महाना और धुन्नी सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष संगठन मानवेंद्र सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, अरुण पाठक, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें