फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल से उठी हड़ताल की आग ने देश में मचाया हाहाकार, यहां डॉक्टरों ने मरीजों से की बदसलूकी, तस्वीरें

Mon, 17 Jun 2019 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में हुई घटना के बाद डॉक्टरों की इस हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों के परिजनों में हाहाकार मचा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से संबद्ध हैलट अस्पताल में भी डॉक्टरों ने आज हड़ताल की। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने घूम-घूमकर ओपीडी बंद कराई। इतना ही नहीं मरीजों को बाहर निकाल दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
दूरदराज से आए मरीजों को इलाज न मिलने से उनके परिजन आक्रोशित नजर आए। गुस्साए मरीजों और उनके परिजनों ने दो बार स्वरूप नगर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
बवाल की जानकारी मिलने पर स्वरूप नगर सीईओ अजीत सिंह चौहान फोर्स के साथ पहुंचे।

 

4 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मरीजों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं ओपीडी पहुंची मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर आरती लालचंदानी ने भी डॉक्टरों को समझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन डॉक्टर अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

5 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
प्राचार्या ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों को देखने के लिए इमरजेंसी में बुलाया। मरीजों ने उनके इस काम की बहुत सराहना की। इसके उलट जूनियर डॉक्टरों द्वारा बाहर निकाले जाने की घटना सभी को आहत कर गई।
विज्ञापन

6 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में डॉक्टरों की इस हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इस हड़ताल की वजह से मरीजों की तड़प देखकर हर शख्स जूनियर डॉक्टरों को कोसता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
मरीज परेशान हैं तो उनके तीमारदार बेबस और लाचार नजर आ रहे हैं। सभी अपने-अपने मरीज के स्वास्थ्य की दुहाई दे रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें