कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
कानपुर में बुधवार को रात का पारा दो डिग्री लुढ़ककर पांच पर पहुंच गया। दिन के तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई है। दिन और रात की हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से गलन और बढ़ गई है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से हवा की रफ्तार कम होने से ठंड का असर बढ़ा है।