फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप बच्चे को तकातवर बनाने के लिए अंडे खिला रहे हैं तो जरूर पढ़ लें

Sun, 01 Apr 2018 09:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
हर माता-पिता अपने बच्चे को स्वस्थ और ताकतवर बनाने के लिए भरकस प्रयास करता है। कभी-कभी जानकारी के अभाव में अपने बच्चे को वह चीजें भी खिलाते रहते हैं जो शायद बच्चे के लिए नुकसानदेह हों। पढ़े ये रिपोर्ट..


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
भारतीय बाल रोग अकादमी की ओर से कानपुर में तिलक नगर स्थित एक होटल में बच्चों में एलर्जी और दांतों की समस्या पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. भार्गव में बतौर मुख्य वक्ता शामिल थे। उन्होंने बताया कि एक साल से पहले अंडे का सेवन कराने से बच्चों में एलर्जी हो सकती है। यह डायरिया का कारण भी बनता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
एक साल बाद सप्ताह में तीन दिन अंडा खिलाने से कोई दिक्कत नहीं होती। जिन बच्चों में सुबह उठते ही धूल की वजह से छींक आने लगे, अक्सर नाक बंद हो, आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई दें, ऐसे बच्चों में नाक की एलर्जी होने की  आशंका अधिक रहती है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण गोयल ने बताया कि बच्चों के दांत छह माह की उम्र में आने शुरू हो जाते हैं। ढाई साल की उम्र तक एक एक करके आते हैं। इस उम्र में चॉकलेट और जंकफूड खाने से कैविटी दांतों की जड़ों में पहुंच जाती है। इससे दांत खराब होने लगते हैं। रात में सोने से पहले नवजात का मुंह रुई से साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें