अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचेगा। यहां से सभी वाहनों को रोककर सिर्फ तीन वाहनों को कलक्ट्रेट में दाखिल कराया जाएगा। कलक्ट्रेट गेट से डिंपल यादव अपने साथ चार लोगों को लेकर नामांकन दाखिल करने डीएम रवींद्र कुमार की कोर्ट कक्ष संख्या चार में पहुंचेंगी। नामांकन के बाद रोड शो में शामिल सभी कार्यकर्ता और नेता आशा होटल के लॉन में पहुंचेंगे। जहां अखिलेश, डिंपल, जया बच्चन, सतीश मिश्रा और संजय सेठ जनसभा को संबोधित करेंगे।