फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल दुल्हन पर नया खुलासा: प्रगति की मुंह दिखाई के रुपये और जेवर सुरक्षित, बड़े भाई ने खोला चौंकाने वाला राज

Thu, 27 Mar 2025 08:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया

सार

मैनपुरी के हाइड्रा कारोबारी दिलीप यादव की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी अनुराग जेल चला गया है। उसका पिता फरार है। उसके घर पर सन्नाटा पसरा है। इकलौते बेटे की करतूत से पूरा परिवार परेशान है। उधर, प्रगति को लेकर उसके बड़े भाई ने चौंकाने वाला राज खोला है।
विज्ञापन
1 of 11
auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के हाइड्रा कारोबारी दिलीप यादव की हत्या में शामिल पत्नी प्रगति के प्रेमी अनुराग यादव के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हत्याकांड में उसके शामिल होने और जेल जाने के बाद से घर में कोई बड़ा नहीं है। डर से पिता भी घर से फरार हैं। इसे लेकर गांव में चर्चा भी है। घर में अकेली बहन भी किसी से बात नहीं कर रही। पुलिस अनुराग को जेल भेज चुकी है। 

फफूंद थाना के गांव सियापुर निवासी हत्यारोपी अनुराग यादव उर्फ बबलू उर्फ मनुज कुमार ही घटना का मुख्य बताया जा रहा है। बेटे की करतूत सामने आने के बाद उसका पिता घर से फरार है। अनुराग दो बहनों का इकलौता बड़ा भाई है। उसकी एक बहन बबली की शादी कन्नौज के उमर्दा में हुई है। वह वहीं रहती है। 
विज्ञापन

2 of 11
बुधवार को सियापुर गांव में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। - फोटो : अमर उजाला
किसी से बात नहीं कर रही छोटी बहन
छोटी बहन पप्पी ही घर में अकेली है। अपने भाई की गिरफ्तारी और पिता की फरारी से वह भी दहशत में है। वह किसी से बात नहीं कर रही है। बुधवार को गांव में चर्चा रही कि इसका रिश्ते का एक भाई ब्लॉक भाग्यनगर की ही एक ग्राम पंचायत का प्रधान है। वह भी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। प्रधान का छोटा भाई भी अपराधी किस्म का है। अनुराग और उसका मौसेरा भाई ग्राम प्रधान और उसका छोटा भाई घटना से दो दिन पहले और बाद में सियापुर में देखे गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
प्रगति का भाई आलोक - फोटो : अमर उजाला
परिवार का दावा- प्रगति के रुपये और जेवर सुरक्षित, शूटर को कहां से दी सुपारी?
दिलीप की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी प्रगति के शूटर को पैसा देने की बात गांव के लोगों के गले नहीं उतर रही है। प्रगति के बड़े भाई आलोक यादव ने बताया कि जयमाल और मुंह दिखाई में लगभग 32 हजार रुपये बहन को मिला था। उसमें से लगभग 25 हजार रुपया सुरक्षित रखा है। वहीं ससुराल और मायके पक्ष के और चढ़ावे के अधिकतर जेवर भी सुरक्षित हैं। अगर बहन ने सुपारी का पैसा दिया तो कहां से लेकर दिया, इसका पता नहीं चला है। भाई ने यह भी बताया कि अनुराग से उनके परिवार का कोई संबंध नहीं था और न ही प्रगति की शादी में उनके परिवार को निमंत्रण दिया था। 

4 of 11
शादी के दौरान दुल्हन प्रगति और दूल्हा दिलीप - फोटो : अमर उजाला
मीडिया का जमावड़ा, रोज एक नई कहानी 
गांव सियापुर में घटना के बाद से सन्नाटा छाया हुआ है। ग्रामीण अपने घरों से निकलने में घबरा रहे हैं। मीडिया का जमावड़ा देख गांव के लोग कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि लड़की पक्ष के लोग बेहद सीधे-साधे हैं और आरोपी युवक खासा दबंग किस्म का बताया जा रहा है। उसके पास क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना था। चर्चा है कि भले ही आरोपी युवक जेल पहुंच गया हो, लेकिन कोई भी बोलने से कतरा रहा है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
प्रगति के मायके के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
प्रगति के घर पर कोई नजर नहीं आया 
पति की हत्या की आरोपी प्रगति के घर पर भी सन्नाटा पसरा है। गांव में मेन रोड किनारे बने दो मंजिला मकान के बाहर बुधवार को पूरी तरह सन्नाटा पसरा दिखा। उसके बुजुर्ग बीमार माता-पिता घर के अंदर हैं। उन्हें वारदात की जानकारी नहीं दी गई है। बड़ा भाई आलोक ही घर में है। आलोक और उसके छोटे भाई आशुतोष की पत्नियां बीमार हैं। आलोक की पत्नी सावित्री देवी औरैया के एक अस्पताल में है। आशुतोष की पत्नी रागिनी को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटा भाई संतोष प्रगति की ससुराल मैनपुरी के भोगांव स्थित नगला-दीपा में है। 

 
विज्ञापन

6 of 11
वोटर लिस्ट में अनुराग का नाम मनुज नारायण - फोटो : अमर उजाला
वोटर लिस्ट में अनुराग का नाम मनुज नारायण 
दिलीप यादव की हत्या का आरोपी गांव सियापुर निवासी अनुराग उर्फ बबलू बेहद शातिर बताया जा रहा है। इसका अपने ही गांव के किसी परिवार में आना-जाना नहीं था। न ही किसी से करीबी थी। इसके पिता का भी गांव वालों से ज्यादा मेलजोल नहीं है। गांव के लोग कहते हैं कि अनुराग के गांव में किसी से अच्छे संबंध भी नहीं हैं, जिसकी वजह से ग्रामीण भी इसके परिवार से संबंध नहीं रखते थे। 
विज्ञापन

7 of 11
पुलिस की गिरफ्त में शूटर, प्रेमी और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
इसको क्षेत्र में तीन नामों अनुराग, बबलू और मनुज कुमार के नाम से जाना जाता है। गांव की वोटर लिस्ट में इसका नाम मनुज नारायण के नाम से दर्ज है। गांव में चर्चाएं है कि इसके पास खुद की बाइक भी नहीं है, लेकिन रोजाना बुलेट और स्कॉर्पियो से गांव में आकर रुतबे का दिखावा करता था। लोगों में चर्चा रही कि इसके संबंध भी क्षेत्र के आपराधिक किस्म के लोगों से हैं। 

 

8 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी प्रगति - फोटो : अमर उजाला
पारुल बोली, देवर की हत्यारोपी बहन को दी जाए फांसी की सजा 
प्रगति की करतूत से उसके परिजन भी उससे नाता तोड़ते जा रहे हैं। प्रगति की बड़ी बहन पारुल की शादी दिलीप के बड़े भाई संदीप के साथ 2019 में हुई थी। पारुल का कहना है कि बहन ने जिस प्रकार देवर की हत्या कराई है, उसी प्रकार उसे फांसी की सजा कानून से मिलनी चाहिए। उसका परिवार से कोई नाता नहीं है। परिवार वाले उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहते हैं।

9 of 11
auraiya murder case - फोटो : amar ujala
औरैया में सौरभ राजपूत जैसा हत्याकांड
5 मार्च को मैनपुरी निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) की शादी फफूंद निवासी प्रगति से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई थी। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। हत्याकांड की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्रगति को मुंह दिखाई में मिले रुपयों से भाड़े के शूटरों को सुपारी दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी अनुराग व एक शूटर को धर दबोचा है। 

 

10 of 11
auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
19 मार्च को शूटरों ने किया हमला
19 मार्च को मैनपुरी के भोगांव निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) पर कन्नौज के उमर्दा में शूटरों ने हमला किया। शूटरों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। बाद में उसे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। दिलीप के पिता का क्रेन का कारोबार कई जिलों में फैला है। 

 
विज्ञापन

11 of 11
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिलीप के परिवार के चलते हैं 12 हाइड्रा और 10 क्रेन 
उनके पास 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। दिलीप औरैया में रहकर औरैया और कन्नौज में काम देखता था। वहीं प्रगति का परिवार भी पैसे से मजबूत बताया गया है। उज्जैन में उनका एक स्कूल संचालित होता है। हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा। 

यह भी पढ़ें: UP: अफेयर.. साथ जीने-मरने की कसमें, कमरे पर आना-जाना; शादी से पहले दिलीप से इसलिए मिलती थी कातिल दुल्हन

देखें दिलीप हत्याकांड से जुड़ा वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें