फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन से दोनों पैर खराब, मन से टूटे नहीं बने डांसर, हैरान करेगी डीआईडी फेम कमलेश की स्टोरी

Thu, 10 Jan 2019 02:13 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।' इस शायरी को डांसर कमलेश पटेल ने चरितार्थ कर दिखाया है। दोनों पैरों से दिव्यांग कमलेश ने अपने डांसिंग हुनर से न केवल आलोचकों का मुंह बंद किया है बल्कि उन्हें अपना दीवाना भी बना लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
उनके आलोचक अब उनसे ऑटोग्रॉफ मांगते हैं। देश और विदेश में अपने डांस से लोगों को दीवाना बना चुके कमलेश 'यस आई कैन डांस' मूवी में भी काम कर रहे हैं। कानपुर शहर में हुए एक कार्यक्रम में आए कमलेश ने अमर उजाला को बताया कि आलोचनाओं ने मेरे भीतर इतना हौसला भरा कि मैंने ठान लिया कि कुछ करके दिखाऊंगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
मूल रूप से बड़ौदा, गुजरात के रहने वाले कमलेश कहते हैं कि 5 साल की उम्र में गलत इंजेक्शन की वजह से मेरे दोनों पैर खराब हो गए। इसके बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगी। कुछ नहीं कर पाएगा। अब बैठकर खिलाना पड़ेगा...।

4 of 5
डेमो
ऐसे शब्दों ने मुझे तोड़ा नहीं बल्कि कुछ कर दिखाने का हौसला भर दिया। इसके बाद मैं अपने डांस को निखारने में जुट गया। रोज आठ-आठ घंटे प्रैक्टिस करता था। इसके बाद वर्ष 2010 में आए डांस इंडिया डांस रिएलिटी शो ने मेरी जिंदगी बदल दी। इस शो का मैं फाइनलिस्ट था। इसके बाद मुझे देश-विदेश से स्टेज शो के ऑफर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
कमलेश कहते हैं कि मैं देश-विदेश में सैकड़ों शो कर चुका हूं। लंदन, अमेरिका, दुबई, मॉरीशस में शो करने के लिए अकेले ही ट्रैवल करता हूं। वह कहते हैं कि मौजूदा समय में मैंने रेमो डिसूजा की फिल्म यस आई कैन डांस साइन की हैं। इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें