फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंदिरों के पट खुलते ही गूंजे 'बोल बम' के जयकारे, सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब

Mon, 03 Aug 2026 07:16 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सावन के पहले सोमवार पर कानपुर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात मंदिरों के कपाट खुलते ही 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
1 of 7
बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amar ujala
 सावन के पहले सोमवार को बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालु शिवमंदिरों में उमड़ पड़े। रविवार देर रात विधि विधान पूवर्क पूजा अर्चना और आरती के बाद जैसे ही मंदिरों के कपाट खुले बोल बम..., बम-बम भोले...के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

2 of 7
प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की। शहर के अलावा शुक्लागंज, उन्नाव, कानपुर देहात समेत अन्य जिलों से लोग परिवार के साथ आनंदेश्वर मंदिर, खेरेश्वर, वनखंडेश्वर, जागेश्वर, सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन

3 of 7
प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
आनंदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते कतारे ग्रीनपार्क चौराहे तक पहुंच गई। रात दो बजे मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोले गए। पूरी रात भजन-कीर्तन और शिव नाम के उद्घोष के बीच भक्तों ने दर्शन किए। जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

4 of 7
प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
सिद्धनाथ मंदिर में बुद्धेश्वर बाबा के भी हुए दर्शन
सिद्धनाथ महादेव मंदिर में सोमवार तड़के तीन बजे मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए पट खोले गए। पुजारी मुन्नीलाल ने बताया कि भक्तजन सिद्धनाथ बाबा के साथ बुद्धेश्वर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम लगातार चलता रहा। यहां जहानाबाद, फतेहपुर से भी भक्तों ने आकर दर्शन किए।
विज्ञापन

5 of 7
गंगातट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
वनखंडेश्वर में उमड़ी भीड़
पीरोड स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मंगला आरती के बाद सोमवार भोर चार बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने जलाभिषेक किया। भारी भीड़ के चलते मंदिर के आसपास की गई पार्किंग भक्तों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। फिर भी भक्तजनों ने दर्शन और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

6 of 7
प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
जागेश्वर मंदिर में विशेष व्यवस्था
नवाबगंज स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में भोर साढ़े तीन बजे मंगला आरती के बाद दर्शन शुरू हुए। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा कोर के लगभग 300 स्वयंसेवक तैनात किए गए, जिन्होंने बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को दर्शन कराने में सहयोग किया। नयागंज स्थित नागेश्वर मंदिर, बर्रा-2 स्थित भोलेश्वर मंदिर, शिवाला स्थित कैलाश मंदिर समेत अन्य मंदिरों में चार से ही भक्तों की भीड़ जलाभिषेक, दर्शन और पूजन को उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
इसके अलावा नागेश्वर मंदिर, भोलेश्वर मंदिर और कैलाश मंदिर समेत शहर के अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक और दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें