हजारों शिवभक्तों ने किया गंगा स्नान
- फोटो : amar ujala
जयकारों से गुंजायमान हुआ वातावरण
भोर से ही गंगा तट पर 'हर-हर महादेव', 'जय शिव शंभू' और 'बम-बम भोले' के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। गंगा स्नान के बाद शिवभक्त गंगाजल लेकर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए अपने-अपने गंतव्य और विभिन्न शिवालयों की ओर रवाना हुए।