फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..आतंकवादियों का समर्थन करने वालों का स्वाहा होना चाहिए

Sun, 07 Apr 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को जीत दिलाने के लिए नेताओं ने कमर कस ली है। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवादियों और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ मजबूती से कार्य किया है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
अब जनता की बारी है, 29 अप्रैल को आतंकवादियों का समर्थन करने वालों का स्वाहा होना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में नकारात्मक शक्तियों का सर्वनाश करने का संकल्प लेने का आह्वान भी उन्होंने किया। 
विज्ञापन

3 of 5
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
भगवान बुद्ध इंटर कालेज संडीला परिसर में आयोजित युवा सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की साख मजबूत हुई है और भारत को शक्तिशाली देश माना गया है।

4 of 5
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी सत्ता में आए तो देश का सम्मान किनारे हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं का जवाब इस तरह दिया गया है कि अब कोई हाफिज सईद और मसूद अजहर भारत पर हमला करने का साहस नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लोग चौकीदार को चोर बताते हैं, लेकिन हर कोई जानता है कि यह आरोप लगाने वाले खुद ही कितने आरोपों से घिरे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि अन्य दलों की सरकारों ने इन योजनाओं को कभी जनता तक नहीं पहुंचाया। उन्होंने कहा कि नवरात्र में संकल्प लें कि 29 अप्रैल को मतदान के जरिए नकारात्मक शक्तियों का सर्वनाश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें