शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। शराब बंदी की मांग को लेकर महिलाओं का ये ‘तोड़फोड़ आंदोलन’ लगातार छठवें दिन भी जारी है। शुक्रवार को कानपुर देहात की अकबरपुर कोतवाली में स्थित लालपुर गांव में शराब के विरोध में उग्र हुई महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
2 of 4
शराब की दुकान में महिलाओं का विध्वंस
गांव में बनी अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान में जाकर इन महिलाओं ने घूंघट काढ़े हुए लाठी, डंडों और फावड़ों से तोड़फोड़ मचा दी। महंगी शराब की बोतलों पर फावड़े से वार कर उन्हें चकनाचूर कर दिया। इसके बाद पूरी की पूरी शराब की दुकान को ही तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
शराब की दुकान में महिलाओं का विध्वंस
मौके पर पुलिस आक्रोशित महिलाओं को रोकने में नाकामयाब साबित नजर आई। इस दौरान ‘घूंघट वाली औरतों’ ने 25 बेटी बीयर की बोतलों, 15 पेटी बीयर के केन और सैकड़ों अंग्रेजी एवं देसी शराब की पेटियों को नष्ट कर दिया। 200 से ज्यादा महिलाएं इस तोड़फोड़ में शामिल थीं।
महिलाओं की भीड़ देख शराब की दुकान के आसपास पैग लगा रहे नशेबाज लोग भाग खड़े हुए। वहीं कुछ महिलाओं ने जमीन पर पड़े बेवड़े दो लोगों की लाठियों से पिटाई कर उनका नशा उतार दिया।