दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। शीला दीक्षित की मौत से राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। शीला का यूपी के कन्नौज व उन्नाव जिले से राजनीतिक व पारिवारिक तौर पर गहरा नाता रहा। लेकिन एक दौर ऐसा भी आया कि जब ससुराल में इस बहू को मुंंह की खानी पड़ी। जिसका मलाल उन्हें लंबे अरसे तक रहा। पढ़िए शीला का सियासी सफर,,,