कानों में ईयरफोन लगाकर गानों में था मस्त, पता नहीं चला मौत कर रही है पीछा
Mon, 06 Mar 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
सार
-पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका, चपेट में आने से 20 फीट गहरे नाले में गिरा
-विद्यालय से परीक्षा की स्कीम लेकर रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे साइकिल से घर आ रहा था
ईयरफोन कानों में लगाकर वह गानों में इतना मस्त था कि उसे पता ही नहीं चला उसके पीछे मौत लगी है। कहते हैं कि सिर पर मंडराती मौत का आभास हो जाता है लेकिन इसे कुछ होश ही नहीं था।
विज्ञापन
2 of 5
खाकी नाला पर स्थित रेल की पटरी
- फोटो : अमर उजाला
आपने देखा होगा, अक्सर लोग बड़ी संख्या में ईयरफोन कानों में लगाकर मोबाइल पर बात करते रहते हैं या गाने सुनते रहते हैं। लेकिन यह कभी-कभी घातक सिद्ध होता है। कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं। ऐसा ही मामला यूपी के इटावा जिले में सामने आया है।
रविवार को यहां कानों में लगा ईयरफोन एक छात्र की मौत का कारण बन गया। जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों से कक्षा 9 की परीक्षा की स्कीम लेकर कानों में ईयरफोन लगाए मोबाइल से गानें सुनते साइकिल से घर आ रहा था। रेलवे ट्रैक की एक पुलिया से गुजर रहे छात्र को पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई पड़ी। अचानक ट्रेन का धक्का लगा और वह उछल कर 20 फीट नीचे नाले में गिरा।
विज्ञापन
3 of 5
पटरी एवं नाला जहां गिरने से छात्र की मौत हुई
- फोटो : अमर उजाला
गहरे नाले में गिरने से छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। छात्र अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व उप निरीक्षक शशीपाल भारद्वाज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
4 of 5
बच्चे की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम पाली खुर्द निवासी हजारी लाल जाटव का 14 वर्षीय पुत्र सौरभ कुछ दिन पहले ही अपने विद्यालय से छुट्टी लेकर अपने घर आया था। 15 - 16 मार्च से होने वाली परीक्षा की स्कीम लेने के लिए रविवार को सुबह अपनी साइकिल से साम्हों गया था। साम्हों से परीक्षा की स्कीम लेकर रेलवे लाइन के किनारे- किनारे साइकिल से वापस आ रहा था।
पालीखुर्द गांव में शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस बंधाते पुरुष
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम डेरा के समीप स्थित खाकी नाला खंभा नंबर 1128 /7 व 9 के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से कोई एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। ट्रेन की चपेट में आने से वह उछलकर 20 फीट गहरे नीचे कम पानी वाले नाले में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाले में शव पडे़ होने की सूचना रेलवे के पोर्टर दिलीप कुमार ने स्टेशन मास्टर को दी। इधर काफी देर तक घर वापस न आने पर उसके पिता व अन्य परिजन भी उसकी तलाश में घर से निकले। उन्हें छात्र की नाले में गिर कर मौत होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचेपरिजनों ने शव की पहचान सौरभ के रूप में की ।