औरैया जिले के दिबियापुर में सेहुद गांव पहुंचे साधना के मायके वाले इस बात से आक्रोशित दिखे कि उन्हें घटना की जानकारी ससुराल वालों ने नहीं दी। इसको लेकर मायके के कुलदीप के घर पर हंगामा किया।
विज्ञापन
2 of 5
मां और तीन बच्चियों का शव फंदे पर लटका मिला
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोस में रहने वाले ससुर के घर में भी घुसकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल समझाबुझाकर सभी को बाहर निकाला। मृतका साधना के भाई अवध बिहारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उसकी बहन के ससुराल वालों ने नहीं दी।
विज्ञापन
3 of 5
मां और तीन बच्चियों का शव फंदे पर लटका मिला
- फोटो : अमर उजाला
वह मिस्त्री हैं और दिबियापुर के विकास कुंज में काम कर रहे हैं। वहीं पर गांव वालों से उन्हें घटना के बाबत पता चला तो वह तुरंत गांव पहुंचे। यहां घर का दृश्य देखकर वह बदहवास हो गए। इसके बाद पिता और भाई को जानकारी दी।
4 of 5
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, इस बीच गांव से बड़ी संख्या में मायके पक्ष की महिलाएं एवं पुरुष भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने ससुराल वालों को पकड़े जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया गया है। अन्य ससुराल वालों को भी पकड़ा जाएगा। इसके बाद ही साधना के मायके वाले शांत हुए।