फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक का शव पेड़ से लटका मिला, एक कान मिला गायब

Sat, 19 Dec 2020 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
युवक का शव पेड़ से लटका मिला - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक का शव शनिवार को किशनी मार्ग पर नकेड़ी पुलिया के पास एक प्लाट में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली में दर्ज करवाई थी। शव का एक कान कटा होने से परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने जांच की। कस्बे के गांधी नगर निवासी शिवम उर्फ शिवा (25) पुत्र दयाराम कश्यप नौ दिनों से घर से गायब था। इसकी शिकायत परिजनों ने कोतवाली में की थी। शनिवार को युवक का शव यूकेलिस्टक के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

3 of 5
पूछताछ करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजााल
प्लाट में लकड़ी लेने गए लड़कों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी की फोटो से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पत्नी पल्लवी से विवाद होने के कारण युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही।

 

4 of 5
जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
मृतक का एक कान गायब होने पर पुलिस ने मामला संदिग्ध होने की बात कही। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों के सामने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला संदिग्ध होने की बात कही। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। जिसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूछताछ करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
मृतक की माता प्रभा, पिता दयाराम व भाई मंथन ने बताया कि शिवम चाउमीन व टिक्की का ठेला लगाता था। उसकी शादी 29 फरवरी 2020 को इटावा के भरथना चौराहे निवासी पल्लवी पुत्री सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। पत्नी 10 दिसंबर को अपने मामा के साथ मायके चली गई। इससे नाराज शिवम 11 दिसंबर को दिन में 2:30 बजे घर से चला गया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट 12 दिसंबर को कोतवाली में दर्ज करवाई है। घर से जाने के बाद से शिवम का बराबर फोन बंद जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद भी मृतक के ससुराल से कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें