फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा अटैक: शहीद पिता को मुखाग्नि देने के बाद बेटी ने जो बोला वो 'हर दिल को तीर सा चुभा'

Sun, 17 Feb 2019 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कन्नौज जिले के प्रदीप यादव की बेटी ने जो कहा है वो शायद एक सैनिक की बेटी ही कह सकती है। शहीद पिता को मुखाग्नि देने के बाद शहीद प्रदीप यादव की 11 साल की बेटी सुप्रिया बेहोश हो गई। जब उसे होश आया और उसने जो कहा उसे सुनकर वहां खड़े अफसर अचंभित रह गए। उसके हर एक शब्द से शौर्य झलक रहा था।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
पिता की शहादत से गमगीन बड़ी बेटी सुप्रिया ने सेना में जाने की इच्छा जताई है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सुप्रिया से बात की तो उसने दो टूक कहा कि उसकी इच्छा है कि वह पिता की तरह सेना में भर्ती होकर देश सेवा करे।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
दस साल की सुप्रिया की यह बात सुनकर अफसर अचंभित रह गए। दोनों अफसरों ने सुप्रिया के जज्बे को सराहा। सुप्रिया कानपुर शहर के एक प्रईवेट स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है। दो दिन बाद उसकी परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं।
 
 

4 of 6
डेमो
इसलिए शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज दोनों बेटियों को लेकर कानपुर आ गईं। सुप्रिया के इस जज्बे को जिसने भी सुना उसके हाथ खुद ब खुद उसे सलामी देने के लिए तैयार हो गए। उधर, शहीद के पिता अमर सिंह ने कहा कि सरकार को राजनीति बंद कर आतंकवाद से पूरी ताकत के साथ लड़ना चाहिए।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो
शहीद प्रदीप के पिता ने मांग की कि सरकार को जल्द से जल्द आतंकी घटनाओं को रोककर आतंकियों का सफाया करना चाहिए। भाई कुलदीप ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यही सरकार से मांग है। सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारों पर क्या बीतती है, यह कोई उन्हीं से पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
प्रदीप सिंह यादव श्रीनगर में 115 बटालियन में सिपाही थे। चार दिन पहले छुट्टी गुजार कर लौटे थे। एक मकान कानपुर के बारा सिरोही में है। वहां पत्नी नीरज देवी और दो बेटियां 10 वर्षीय सुप्रिया यादव और ढाई साल की सोना यादव हैं। प्यार से सब सोना को छोटी बुलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें