यूपी और एमपी बॉर्डर पर रविवार को एक डाकू गैंग ने बड़ी बर्बरता से एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की आंखों के सामने कुल्हाड़ी से काट डाला। महिला मदद के लिए चींखती रही लेकिन वहां उनकी पुकार सुनने वाला कोई न था।
शनिवार रात चित्रकूट के भरतकूप चौकी क्षेत्र से सटे बघोलन निवासी रामनरेश (45) पुत्र मझलू शनिवार की शाम को पत्नी शिवकली के साथ भंगडा गांव गया था। शिवकली ने बताया कि रात को पैदल ही घर लौटते वक्त भरतकूप के खंभरिहा मइयादीन का पुरवा के पास असलाधारी अज्ञात बदमाश ने उन्हें घेर लिया। दोनों को पकड़कर नगदी लूटने की कोशिश की। शिवकली ने विरोध किया तो डाकू गैंग ने उसे पकड़कर अभद्रता की। जिससे वह डरकर भागने लगी तभी बदमाशों ने उसके पति को कुल्हाडी से वार कर मार डाला।
इसके बाद वह हांफती हुई भरतकूप के कोढ़न गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों को फूट फूट कर रोते हुए आपबीती सुनाई। गांववालों ने मामले की सूचना पुलिस दी को दी। महिला की फौरन मदद करने की बजाय पुलिस ने सुबह होने का इंतजार किया। फिर...
मौत पर पुलिस का ड्रामा
डेमो
यहां से शुरू हुआ पुलिस महकमें का ड्रामा... भरतकूप व नयागांव सतना मप्र पुलिस में सीमा विवाद शुरु हो गया। रविवार को तड़के दोनों स्थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों एक दूसरे के क्षेत्र में वारदात होने की बात कहते रहे। महिला अपने पति की लाश पर फूंट फूंट कर रोती रही लेकिन पुलिस का ड्रामा जारी रहा।
बाद में नयागांव थाना प्रभारी देवी सिंह ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल नवोदित गैंग ललित पटेल गैंग पर ही शक हो रहा है। भुक्तभोगी महिला ने भी इसी गैंग का नाम लिया है फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों ने मृतक का मोबाइल व पांच हजार नगदी लूटा है।
महिला की भूमिका संदिग्ध बताकर पुलिस कर रही शक
डेमो
पूरे मामले में महिला की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। भरतकूप चौकी प्रभारी मनीष जाट ने बताया कि महिला का एक बेटे पर डाकू शिवा गैंग का सदस्य होने का आरोप लगा है। जो अभी सतना जेल में बंद है। अदालत में पेशी में कुछ गवाह पडोस के गांव भगडा में रहते हैं। ऐसे ही एक गवाह के घर दंपति गया था। वहां गवाह को कुछ रुपये भी दिए गए हैं। घटना के समय महिला का बचकर आना भी संदेह के घेरे में है। महिला अभी सही बयान नहीं दे रही है। फिलहाल ग्रामीणों के मुताबिक यह घटना डाकू ललित पटेल गैंग द्वारा ही अंजाम दिए जाने की बात बताई गई है।