फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश खाकर गिरा दूल्हा, बिन दुल्हन लौटी बारात

Sun, 26 Feb 2017 10:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

शहर के मेाहल्ला सरायमीरा में सरदार गली आई थी बारात
रातभर चली पंचायत, नहीं निपटा मामला
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज में एक शादी के दौरान वरमाला की रस्म तक सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर जैसे ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन के गले में हार डालने के लिए बाहें बढ़ाईं, वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख बराती धीरे धीरे खिसके

डेमो

इससे वधू पक्ष की ओर से पिता ने शादी से इंकार कर दिया। मामला बढ़ता देख बराती धीरे धीरे खिसकने लगे। रात भर पंचायत के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

सदर कोतवाली के मोहल्ला सरायमीरा सरदार गली निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी कानपुर नगर के मोहल्ला गंगागंज में तय की थी। शुक्रवार की शाम बारात पहुंची। रात 10 बजे के करीब नाश्ता के बाद बारात दरवाजे के लिए रवाना हुई। कन्या पक्ष के दरवाजे पर जयमाल की रस्म अदा की गई। कुछ ही देर बाद दूल्हा अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख बारातियों व जनातियों में अफरातफरी मच गई। 

पिता ने अपनी पुत्री की शादी बीमार दूल्हे से करने से इंकार कर दिया। पूरी रात चले समझौते के बाद भी जब शादी नहीं हुई तो दोनों पक्षों ने अब तक खर्च किए गए धन का बंटवारा कर समझौता कर लिया। सुबह बारात बिना दुल्हन के लौट गई। उधर, आनन-फानन में दूल्हे को लेकर परिजन कानपुर चले गए। बताया जाता है कि दूल्हे का कानपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें