फैनी चक्रवात (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
फैनी लैटिन भाषा का शब्द है, इसका मतलब होता है मुक्त। चक्रवाती तूफान का फैनी नाम बांग्लादेश ने सुझाया है। इस नाम का चयन 64 नामों के पूल से लिया गया है। नॉर्थ इंडियन ओशन बेसिन के आठ देश अपनी ओर से चक्रवाती तूफानों के अलग-अलग नाम सुझाते हैं। इन्हीं नामों से एक का चयन किया जाता है। यह व्यवस्था विश्व मौसम विभाग (डब्ल्यूएमओ) ने बनाई है। क्षेत्र के लिहाज से डब्ल्यूएमओ की रीजनल ट्रोपिकल साइकलोन कमेटी इस संबंध में निर्णय लेती है। चक्रवाती तूफानों का नाम चयन करने में वर्ष के अंक का भी ध्यान रखा जाता है।