फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्मस्थल पर असलहाधारी बदमाशों का उत्पात, बौद्ध अनुयायियों को बनाया गया बंधक

Tue, 15 May 2018 01:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
संकिसा में बौद्ध अनुयायियों को बंधक बनाकर लूटपाट
विश्व प्रसिद्ध संकिसा (फर्रुखाबाद) बौद्ध धर्मस्थल पर छह से ज्यादा असलहाधारी बदमाशों ने दो स्थानों पर जमकर उत्पात मचाया। बौद्ध पुस्तकालय के अध्यक्ष व पांच अनुयायियों को बंधक बनाकर पीटा। बौद्ध पुस्तकालय के अध्यक्ष व पांच अनुयायियों को बंधक बनाकर पीटा। नगदी व सामान लूट ले गए। पुस्तकालय परिसर से कुछ दूर भूटान बौद्ध बिहार सेंटर में चार कमरों के ताले तोड़ कर लुटेरे हजारों रुपये का सामान बटोर ले गए। हालांकि पुलिस ने लूट की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, घंटों बाद भी घटना की जानकारी न देने पर एसपी ने थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर फिगरप्रिंट टीम भेज कर जांच पड़ताल कराई। लूटे गए समाना की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई गई है।  
विज्ञापन

2 of 4
संकिसा में बोधि पुस्तकालय पर बदमाशों का धावा
फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संकिसा पर्यटन व बौद्ध धर्मस्थल है। संकिसा स्तूप से कुछ दूर अर्जुनपुर तिराहे पर बौद्ध पुस्तकालय महासंता बौद्ध बिहार है। यहां पर्यटक और बौद्ध भिक्षु रुकते हैं। बौद्ध अनुयायी चेतसिक पुस्तकालय के अध्यक्ष हैं। रविवार रात चेतसिक के अलावा भंते शीलभद्र, उपासक सोवरन सिंह, संजीव, राहुलप्रिय पुस्तकालय में थे। रात करीब 11 बजे सभी लोग अपने कमरे में सो रहे थे। इस बीच सशस्त्र बदमाश पुस्तकालय परिसर में घुस गए। परिसर में मौजूद कुत्ते के भौंकने पर सभी लोग जाग गए।
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस ने घटना को चोरी में दिखाया, एसपी ने थानाध्यक्ष को लगाई फटकार
बाहर निकाल कर देखा तो बदमाश कुत्ते को मार रहे थे। चेतसिक व अनुयायियों के विरोध करने पर बदमाश तमंचे से डरा धमका कर उन लोगों को कमरे में ले गए। सभी के हाथपैर बांध कर पीटने लगे। बदमाशों ने 40 हजार रुपये नगदी, पांच मोबाइल, और बाइक लूट कर भाग गए। किसी प्रकार बौद्ध अनुयायियों ने अपने हाथपैर को खोले और पुलिस को सूचना दी। उधर, पुस्तकालय से कुछ दूर बदमाश दीवार फांद कर भूटान बौद्ध बिहार परिसर में घुस गए। भंते जिगमय के कमरे का ताला तोड़ कर  एलईडी टीवी, गैस सिलिंडर, पूजा के बर्तन लूट ले गए। फ्रिज और इर्न्वटर बाउंड्रीवाल के पास छोड़ कर भाग गए। भंते जिगमय इस समय नेपाल में हैं।
विज्ञापन

4 of 4
संकिसा
चौकीदार मनोज कुमार ने उन्हें घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुस्तकालय अध्यक्ष ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर घटना को लूट की बजाय चोरी में दर्ज कर लिया। उधर, बौद्ध के पवित्र तीर्थ स्थल पर लूटपाट की घटनाओं के बारे में एसपी को सोमवार दोपहर 1.30 बजे तक जानकारी नहीं दी गई। उन्हें दोपहर प्रेसवार्ता में पत्रकारों से घटना के बारे में पता चला।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें