फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाकर छत पर साेने गया था परिवार, सुबह खून से लथपथ मिली महिला की लाश के पास पड़ा था तमंचा 

Wed, 18 Apr 2018 09:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर खून के निशान
यूपी के बिल्हौर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक परिवार खाना खाने के बाद छत पर साेने गया। सुबह जब उठकर देखा ताे वहां महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। जिसके पास एक तमंचा भी पड़ा हुअा था। जानिए क्या है पूरा मामला।  

 
विज्ञापन

2 of 5
मृतका सरला की फाइल फोटो    
ककवन थाना क्षेत्र के मैदों खेड़ा गांव में मंगलवार की देररात छत पर बच्चों के साथ सोई एक महिला की संदिग्ध हालात में तमंचे की गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज और बच्चों की चीखपुकार के बाद पति और मोहल्ले के अन्य लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंचे एसओ ककवन, सीओ बिल्हौर ने मामले की गहनता से जांच के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

3 of 5
घटना की सूचना के बाद घर के बाहर लगी भीड़ 
पीड़ित पति की तहरीर पर ककवन पुलिस ने दो अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मैंदों खेड़ा गांव में सर्वेश कुमार अपनी पत्नी सरला देवी (39) और तीन बच्चों सपना, अनुज और शिवम के साथ रहते हैं। सरला कन्नौज जिले के ठठिया सीएचसी में आशा के पद पर कार्यरत थी। पति सर्वेश ने बताया कि मंगलवार देर शाम पूरा परिवार खाना खाकर छत पर सोने चला गया था।

4 of 5
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन 
गर्मी के कारण पत्नी और बड़ी पुत्री-पुत्र छत पर सोए थे, जबकि वह अपने छोटे बेटे अनुज के साथ बरामदे में सोया था। बताया कि रात 12 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे तो पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा देख वह सन्न रह गए। सरला के सिर के बाएं हिस्से में गोली लगी थी। पुलिस को सूचना दी गई। 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिलखते परिजन
एसओ के मुताबिक तमंचे से सरला को काफी करीब गोली लगी है, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। मृतका के हाथों में बारूद पाई गई है, पुलिस अधिकारी पूरे मामले को आत्महत्या की दृष्टि से भी जांच रहे हैं। मैंदो ग्राम प्रधान रामदेवी के पति अनुज गुप्ता ने बताया कि सर्वेश का पूरा परिवार कुछ साल पहले ही गांव में आकर नई बस्ती में बसा है। सर्वेश फेरी लगाकर कपड़ा आदि का धंधा करता है जबकि मृतका सरला सीएचसी ठठिया जिला कन्नौज में आशा बहू के पद पर तैनात थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें