फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने बताया पत्नी चलाती थी सेक्स रैकेट, उन्हाेंने ही मारी गाेली

Sat, 20 Jan 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में घर में घुसकर बदमाशाें ने घर में माैजूद पत‌ि काे कमरे में बंद कर एक मह‌िला की कनपटी पर तमंचा सटाकर गाेली मार दी। एक अनजान मह‌िला ने दरवाजा खाेलकर पत‌ि काे कमरे से बाहर न‌िकाला। सूचना पर पहुंची पुल‌िस की सहायता से मह‌िला काे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है मह‌िला के स‌िर में एक गाेली फसी हुई है। जान‌िए क्या है पूरा मामला।  



 
विज्ञापन

घर में घुसकर एलआईसी एजेंट की पत्नी को गोली मारी

2 of 7
डेमो पिक
गौतम विहार बारासिरोही, कल्याणपुर में शुक्रवार को एलआईसी एजेंट सुरेंद्र सिंह के घर घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पत्नी की कनपटी पर गोली मार दी। इससे पहले घर में मौजूद सुरेंद्र को तमंचा सटाकर बदमाशों ने ड्राइंग रूम में बंद कर दिया। बदमाशों के भागने के बाद सुरेंद्र के शोर मचाने पर एक महिला ने दरवाजा खोलकर सुरेंद्र को बाहर निकाला। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अखिलेश कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौकेपर पहुंचकर जांच की।


 
विज्ञापन

पति भी शक के घेरे में, पुलिस कर रही पूछताछ

3 of 7
डेमो पिक
एसएसपी ने बताया कि घटना के पीछे सेक्स रैकेट का विवाद सामने आया है। सुरेंद्र और एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरेंद्र सिंह मूलरूप से महेरा रसूलाबाद (कानपुर देहात) के रहने वाले हैं। यहां गौतम विहार बारा सिरोही में दूसरी पत्नी राधा (38) केसाथ रहते हैं। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी पहली पत्नी पदमा की आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो गांव में रहते हैं।

 

पति ने कहा, पत्नी सेक्स रैकेट चलाती थी, उसी का विवाद

4 of 7
डेमो पिक
सुरेंद्र ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह एलआईसी ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे। राधा कमरे में सो रही थी। उसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे तीन बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने उनके तमंचा सटाकर राधा के बारे में पूछा। उन्होंने जैसे ही राधा के कमरे में सोने की बात कही, तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर ड्राइंग रूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश कमरे में गए और राधा को गोली मारकर भाग निकले।

 
विज्ञापन

तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात की 

5 of 7
डेमो पिक
उसी दौरान काम की तलाश में आई एक बुजुर्ग महिला ने ड्राइंग रूम का दरवाजा खोला। ड्राइंग रूम से निकलने के बाद उन्होंने मोबाइल के जरिए यूपी-100 पर घटना की सूचना दी। थोड़ी देर बाद एसएसपी, एसपी पश्चिमी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ पहुंचे। राधा को एम्बुलेंस से हैलट भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। एसएसपी के मुताबिक सुरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि राधा सेक्स रैकेट चलाती थी।

 
विज्ञापन

पत‌ि ने बताया सेक्स रैकैट चलाती थी पत्नी

6 of 7
डेमो पिक
उसके घर में लड़कियों और युवकों का आना-जाना रहता था। रैकेट में उसके साथ ख्यौरा नवाबगंज के कुछ युवक भी जुड़े थे। पिछले दिनों राधा का लेनदेन को लेकर ख्यौरा के ही जितेंद्र उर्फ हीरो से विवाद हो गया था। इसके बाद राधा और वह पिछले महीने हीरो के घर से गृहस्थी का सामान उठा लाए थे। इसके बाद से जितेंद्र और राधा में खुन्नस बढ़ गई थी। सुरेंद्र का आरोप है कि हमलावरों में जितेंद्र भी शामिल था, जिसे उसने पहचाना है। बाकी को वह नहीं जानता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में फंसी है गोली

7 of 7
डेमो पिक
पुलिस को छानबीन में राधा को दो गोलियां मारे जाने का पता लगा है। एक गोली उसके दिमाग में फंसी है। डॉक्टरों ने रात में ऑपरेशन कर गोली को निकाल लिया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। एसएसपी ने बतयाया जितेंद्र और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरेंद्र भी पुलिस के शक के दायरे में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें