हत्यारोपी नीरज
बैंक बंद होने के बाद उसने सीढ़ियों से पूनम का शव उठाया और करीब 500 मीटर दूर गंगा बैराज रोड के पास मंटोरा फार्म हाउस के पास झाड़ियों में फेंक कर भाग निकला था। इस दौरान उसने पूनम के शरीर के जेवरात उतार लिए थे और फोन भी ले लिया था। बैंक परिसर में नीरज ने पूनम के साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर उसकी हत्या कर दी। शव साढ़े तीन घंटे तक बैंक परिसर में बनी सीढ़ियों पर पड़ा रहा, लेकिन वारदात की किसी को भनक नहीं लगी।