हाथ में गाेली लगने से घायल गीता गुुप्ता
हिस्ट्रीशीटर ने महिला के दामाद की ही रिवाल्वर छीनकर दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिवाल्वर, कारतूस और चेन बरामद कर ली है। आरोपी चांद कांग्रेस पार्षद नूर आलम उर्फ अज्जू का भाई है। अपार्टमेंट के जी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 104 निवासी गीता गुप्ता की नवीन मार्केट में बुटीक और कॉस्मेटिक आइटम की दुकान है।