यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भागी एक महिला काे उसके पति ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की निगरानी करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
आगरा के रहने वाले एक अधेड़ की पत्नी कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। वह पत्नी की तलाश करते फर्रुखाबाद आया और पत्नी को ढूंढ निकाला। वह फर्रुखाबाद में किराये का मकान लेकर पत्नी के साथ रहने लगा। शुक्रवार की शाम पत्नी चुपचाप घर से निकली।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
इसकी भनक लगने पर पति ने पीछा कर पत्नी को रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया। वह पत्नी का हाथ पकड़ कर घर ले जा रहा था तभी पत्नी ने जबरन पकड़ कर ले जाने की बात कह शोर मचाना शुरु कर दिया। यह देखकर रेलवे रोड पर भीड़ जमा हो गई।
महिला को पीड़ित समझकर लोगों ने पति की पिटाई कर दी। जब भीड़ को पता चला कि वह महिला का पति है तो उसे छोड़ दिया। महिला वहां से भाग कर पुलिस चौकी पहुंच गई और पति पर झूठा आरोप लगाकर हंगामा करने लगी। पति रेलवे रोड चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।