फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू से टकराई पुलिस, हुअा यह हाल

Mon, 19 Feb 2018 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बाबुली काेल गैंग से टकराई पुलिस
यूपी के चित्रकूट में साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू के गैंग से पुलिस टकरा गई। मप्र सीमा से सटे सिरसा के जंगल में मौजूद गिरोह के सदस्यों में कोई पकड़ा तो नहीं गया लेकिन पुलिस टीम ने पहली बार बेधक के घने व ऊंचे पहाड़ में चढ़कर उनकी खबर ली।

 
विज्ञापन

2 of 4
बाबुली काेल
शनिवार रात एसडीओपी आलोक शर्मा,टीआई नया गांव सुधांशु तिवारी व धारकुंडी थाना प्रभारी केएस पटेल बदमाशों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुठभेड़ तराई के सिरसा जंगल में डाकू बबुली गैंग की लोकेशन मिली। पुलिस टीम ने मोर्चा बंदी की कुछ देर बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसके बाद डाकू भाग निकले।

 
विज्ञापन

3 of 4
डाकूअाें की तलाश करती पुलिस
सतना एसपी राजेश हिंड़गकर ने बताया कि तीन दिन के अंदर इस खतरनाक गैंग से पुलिस की दूसरी मुठभेड़ है। कई बार गैंग के बेधक के जंगल में होने की खबर पर कांबिंग चल रही है। ऊंचे व घने पहाड़ पर पुलिस कर्मी पत्थर व पेड़ के सहारे ऊपर तक पहुंचे। इसके बाद गैंग की लोकेशन मप्र सीमा क्षेत्र के सिरसा जंगल में मिली तो पुलिस टीम पहुंची तभी मुठभेड़ हुई।

 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस की बाबुली काेल गैंग से मुठभेड़
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ बरामद नहीं हुआ है। सिर्फ कारतूस के खोके मिले हैं। डाकू बबुली कोल व महेंद्र पासी गैंग की तलाश में चित्रकूट व मप्र की सतना जिले की पुलिस ने जिले के मारकुंडी व मानिकपुर क्षेत्र में संयुक्त कांबिंग की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र व सतना के पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें