फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बंदूक की नोक पर स्कूल से दो बच्चे अगवा, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

Wed, 13 Feb 2019 08:33 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अपहरण हुए छात्रों की फोटो
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने सद्गुरु ट्रस्ट के स्कूल जानकीकुंड के अंदर से 2 छात्रों को पिस्टल की नोक पर अगवा कर लिया। 
विज्ञापन


दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। यह घटना नयागांव थाना क्षेत्र के जानकीकुंड सद्गुरु ट्रस्ट की है। यहां बदमाशों ने दोनों छात्रों को बस से उतारकर पिस्टल की नोक पर घटना को अंजाम दिया।
 
Trending Videos

घटना स्थल पर मौजूद लोग
जानकारी के अनुसार दोनों छात्र जुड़वां भाई हैं और यूकेजी में पढ़ते हैं। जुड़वां छात्र तेल व्यापारी बृजेश रावत के पुत्र हैं।

दोनों विद्यालय में अवकाश होने के बाद जैसे ही घर आने के लिए बस में चढ़ रहे थे तभी बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों को बाइक में जबरन बैठाया और ले गए।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा ने जिले की सीमा की नाकेबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कराई। नयागांव मध्य प्रदेश थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी ने जगह-जगह बच्चों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू किया। 

जानकारी के अनुसार स्कूल से अगवा हुए जुड़वा बच्चों के नाम प्रियांश व श्रेयांश हैं।  
 
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश  - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश 
चित्रकूट में सद्गुरु ट्रस्ट के स्कूल जानकीकुंड के अंदर से बदमाशों ने दो बच्चों को बंदूक की नोक पर अगवा किया है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बदमाशों का होलिया पहचानने व उन तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें