फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीराें में देखिए कैसे दर्दनाक हादसे ने ले ली प्रेमी युगल की जान, कहानी सुन अा जाएंगे अांसू

Fri, 07 Oct 2016 01:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
सड़क हादसे में चली गई प्रेमी युगल की जान। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के पनकी नहर पुल पर गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे ने प्रेमी युगल की जान ले ली। हादसे की कहानी इसकी तस्वीरें ही बयां कर रही हैं। जिसने भी इस हादसे काे सामने से देखा उसके राैंगटे खड़े हाे गए। बाद में जब लाेगाें काे मृतक जाेड़े की कहानी मालूम हुई ताे लाेग खुद के अांसू राेक न पाए। 
 
विज्ञापन

2 of 3
सड़क हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : माेहन मिश्र, अमर उजाला, कानपुर

पनकी बी ब्लॉक निवासी और दुबई में मर्चेंट नेवी में कार्यरत कौस्तुभ पाल (24) सी ब्लॉक की रहने वाली शोमा बनर्जी (21) से प्यार करते था। दाेनाें की फरवरी में ही शादी हाेनी थी। दाेनाें की शादी के लिए तैयारियां भी शुरू हाे गई थी। गुरुवार की रात काैस्तुभ अपनी बाइक से शाेमा काे लेकर अर्मापुर दुर्गा पूजा पांडाल जा रहे थे। जब कौस्तुभ की बाइक पनकी नहर पुल के पास पहुंची, तभी सामने से साइकिल सवार सुरेश को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार टैंकर ने अपनी दिशा बदली और बाइक को रौंद दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सड़क हादसे की जानकारी हाेते ही माैके पर परिजन पहुंच गए - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
हादसा इतना भयावह था कि दाेनाें ने माैके पर ही दम ताेड़ दिया। भीड़ ने चालक सुशियान और क्लीनर लवी को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक कौस्तुभ हेलमेट नहीं लगाए था।कौस्तुभ दुबई में नाैकरी करता था। वह कुछ दिनाें पहले ही छुट्टी पर आया था, और फरवरी में दोनों की शादी भी होनी थी, जबकि शोमा काकादेव स्थित कंप्यूटर सेंटर में नौकरी करती थी। उसके पिता अरुण बनर्जी सिक्योरिटी गार्ड हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें