फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई भाग रहा था ये 'नटवरलाल', अमौसी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Fri, 13 Jul 2018 06:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कोतवाली पुलिस की हिरासत में खड़ा ठगी का आरोपी बृजेश।
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर दुबई भाग रहे 'नटवरलाल' को पुलिस ने लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चार युवकों को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20-20 हजार रुपये ठगे। बताया जा रहा है कि शातिर पहले भी कई युवकों को झांसा देकर लाखों की ठगी कर चुका है। पुलिस ठगी के पुराने मामलों की जांच कर रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर 20-20 हजार लिए...
 
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस ठगी के पुराने मामलों की जांच कर रही
उन्नाव सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव अर्जुनामऊ मोहम्मदपुर गांव निवासी बृजेश तिवारी पुत्र शिवप्रसाद ने शहर के ललऊखेड़ा निवासी निशांत चौरासिया पुत्र रज्जनलाल, डीह गांव के राहुल चौरसिया पुत्र श्रीकृष्ण, रायबरेली जिले के थाना सरेनी के भोजपुर निवासी अमित कुमार पुत्र राजबहादुर और आशीष पुत्र मुरलीशंकर से विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने नाम पर बीस-बीस हजार रुपये लिए थे।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- उसने फोन रिसीव नहीं किया...
विज्ञापन

3 of 4
पीड़ितों में दो रायबरेली व दो उन्नाव जिले के रहने वाले हैं
रुपये के साथ ही पासपोर्ट भी ले लिया और 20 मई 2018 तक काम पूरा कराकर देने का आश्वासन दिया। समय सीमा बीत जाने के बाद भी आरोपी बृजेश ने न ही वीजा बनवाकर दिया और न ही रुपये लौटाए। युवकों ने कई बार फोन से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। 30 जून को पीड़ित निशांत चौरसिया ने आरोपी बृजेश के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच ललऊखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव कर रहे थे।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ...
विज्ञापन

4 of 4
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से ठगे थे 80 हजार
शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी बृजेश दुबई भागने की फिराक में है और वह अमौसी हवाई अड्डे के लिए निकल चुका है। चौकी इंचार्ज ने पीछा किया और अमौसी हवाई अड्डे के बाहर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें