यूपी के इटावा जिले में दो दिन पहले हुई 4 सनसनीखेज हत्याओं का खुलासा जानकर सभी हैरान हैं। तमाम लोगों की जुबान से एक ही बात सामने आ रही है 'दोस्ती करें, जरा संभलकर'। इटावा राहपुरा की कांशीराम कालोनी में तीन बेटियों और उनकी मां की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का मास्टर माइंड अभी पकड़ से दूर है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- अपमान का बदला लेने के लिए की वारदात...
विज्ञापन
2 of 5
कांशीराम कालोनी का चौहरा हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड अभी फरार
पुलिस का दावा है कि मृतक महिला से मार खाए उसके पति के दोस्त ने ही अपमान का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिलाया। उसने जिन दो लोगों को साजिश में शामिल किया, उनमें से एक को ढाई लाख रुपये कर्ज दे रखा था। हत्या करने पर कर्ज माफ करने का वादा किया था। पुलिस ने इन्हीं दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चार हत्याओं के खुलासे के लिए सोमवार रात ही दो टीमें लगा दी गई थीं। टीम ने कालोनी के ही संदिग्ध सोनू पुत्र जगन्नाथ व रवि उर्फ पन्नू पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ कन्हैया को पकड़ा। रवि मूल रूप से जौटई पोरसा जिला मुरैना का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- तुलसी को जिंदा ही फेंक दिया...
विज्ञापन
3 of 5
इटावा की चार हत्याकांड का खुलासा
रवि और सोनू ने बताया कि नेहा की गला दबाकर हत्या की गई थी। बच्चियां किसी को कुछ बता न दें, इसलिए नंदो व कल्लो को भी गला दबाकर मार डाला और छत से नीचे फेंक दिया। तुलसी को जिंदा ही फेंका। उसके सिर में चोट आई और उसने दम तोड़ दिया। दोनोें आरोपियों ने कांशीराम कालोनी के ब्लॉक 19 में रहने वाले राजकुमार उर्फ अन्ना को हत्याकांड का मास्टर माइंड बताया। राजकुमार भी छोटेलाल के गांव भरथना के कुंअरा का रहने वाला है। एसएसपी ने बताया कि छोटेलाल और राजकुमार दोनों जेबकतरे थे। घटना वाली रात छोटेलाल अपने साथी के साथ जेब काटने टूंडला गया था। किसी को शक न हो इसके लिए राजकुमार भी साथ चला गया था। मंगलवार सुबह ही फरक्का एक्सप्रेस से लौटा था। एसएसपी के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई लगाई गई हैं। पुरस्कार भी घोषित किया जा रहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-नेहा पर अपना अधिकार समझता था मास्टर माइंड ....
4 of 5
इटावा: तीन बच्चियों को छत से फेंक मां की कर दी थी निर्मम हत्या
एसएसपी ने बताया कि छोटेलाल को जब टीबी हुई तो राजकुमार उसके घर ज्यादा आने-जाने लगा। वह छोटेलाल की आर्थिक मदद भी करता। यही वजह थी कि छोटेलाल और नेहा पर अपना अधिकार समझने लगा। नेहा को किसी और से बात करते देखता तो विरोध करता। 15 दिन पहले छोटेलाल और राजकुमार में इसी बात पर झगड़ा हुआ। तब नेहा ने पड़ोसियों की मदद से राजकुमार की पिटाई कर दी थी। अपने इसी अपमान का बदला लेने के लिए ही उसने साजिश रची। इसमें सोनू और रवि को भी शामिल किया। रवि व सोनू गांजे व शराब के लती थे। राजकुमार ने सोनू को ढाई लाख रुपये कर्ज माफ करने का लालच दिया। सोनू ने यह कर्ज अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए लिया था।
कांशीराम कालोनी का चौहरा हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड अभी फरार
इटावा जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चियों समेत मां की निर्मम हत्या कर दी गयी।दो बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ा व तीसरी बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गयी। दिल को झकझोर देने वाली बात ये है कि इस मामले में बच्चियों की मां की भी गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अशोक त्रिपाठी, एसपी सिटी विनीत जायसवाल, सीओ एसएन वैभव पांडेय समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड मामले की जांच में जुट गयी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गयी। इस मामले में पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया है।